यह कौन है?
अध्याय दस
1 शमूएल 17:50-58

Ron Meyers
50यों दाऊद ने पलिश्ती पर गोफन और एक ही पत्थर के द्वारा प्रबल होकर उसे मार डाला; परन्तु दाऊद के हाथ में तलवार न थी। 51तब दाऊद दौड़कर पलिश्ती के ऊपर खड़ा हो गया, और उसकी तलवार पकड़कर म्यान से खींची, और उसको घात किया, और उसका सिर उसी तलवार से काट डाला। यह देखकर कि हमारा वीर मर गया पलिश्ती भाग गए। 52इस पर इस्राएली और यहूदी पुरुष ललकार उठे, और गत और एक्रोन के फाटकों तक पलिश्तियों का पीछा करते गए, और घायल पलिश्ती शारैंम के मार्ग में और गत और एक्रोन तक गिरते गये। 53तब इस्राएली पलिश्तियों का पीछा छोड़कर लौट आए, और उनके डेरों को लूट लिया। 54और दाऊद पलिश्ती का सिर यरूशलेम में ले गया; और उसके हथियार अपने डेरे में रख लिए। 55जब शाऊल ने दाऊद को उस पलिश्ती का सामना करने के लिये जाते देखा, तब उसने अपने सेनापति अब्नेर से पूछा, “हे अब्नेर, वह जवान किसका पुत्र है?” अब्नेर ने कहा, “हे राजा, तेरे जीवन की शपथ, मैं नहीं जानता।” 56राजा ने कहा, “तू पूछ ले कि वह जवान किसका पुत्र है।” 57जब दाऊद पलिश्ती को मारकर लौटा, तब अब्नेर ने उसे पलिश्ती का सिर हाथ में लिए हुए शाऊल के सामने पहुँचाया। 58शाऊल ने उससे पूछा, “हे जवान, तू किसका पुत्र है?” दाऊद ने कहा, “मैं तो तेरे दास बैतलहमवासी यिशै का पुत्र हूँ।”
1. इस्राएल के लिए परिणाम
"यों दाऊद ने पलिश्ती पर गोफन और एक ही पत्थर के द्वारा प्रबल होकर उसे मार डाला; परन्तु दाऊद के हाथ में तलवार न थी" (वचन 50)। तब दाऊद ने एक गोफन और एक पत्थर से उस पलिश्ती पर विजय प्राप्त की, और बिना तलवार के उस पलिश्ती को मार डाला। केवल एक गोफन और पत्थर के साथ और बिना तलवार के! परमेश्वर ने मूसा से पूछा था कि उसके हाथ में क्या है और मूसा ने उसे अपनी लाठी दिखाई। परमेश्वर ने दाऊद से पूछा था कि उसके हाथ में क्या है और दाऊद ने उसे अपना गोफन दिखाया। आपके हाथ में क्या है? एक अनूठा कौशल? विशिष्ट प्रशिक्षण? एक विशेष क्षमता?
"यह देखकर कि हमारा वीर मर गया पलिश्ती भाग गए" (वचन 51)। मांस से बना हुआ ये हाथ आपको विफल कर देगा। अपने नायकों को सावधानीपूर्वक चुनें। आपका नायक आपको असफल कर सकता है। आपके नायक की मृत्यु हो सकती है। परन्तु, आपका नायक कभी नहीं मरेगा या कभी असफल नहीं होगा! - यदि आप सही नायक चुनते हैं।
इस्राएल का विजेता, परमेश्वर का सैनिक, मृत पलिश्ती के ऊपर खड़ा था, जिसका पीतल का कवच बेकार था और जिसकी परमेश्वर की निर्लज्जता भरी अवज्ञा को सार्वजनिक रूप से दण्डित किया गया था, उस दिन के इस्राएल के लिए एक सबक था और यह हमारे लिए और समय के अंत तक एक प्रतीक भी है कि वास्तविक संसाधन, सच्ची युद्ध कला और निश्चित जीत परमेश्वर के हाथों में है। जो कोई प्रभु यहोवा के नाम पर युद्ध पर जाता है, वह अज्ञानता, पाप और बुराई के शूरवीरों के विरुद्ध अपनी कमजोरी में ऐसा करता है, फिर भी उसके अपने विश्वास के द्वारा विजय प्राप्त होगी।
2. दाऊद के लिए परिणाम
"हे जवान, तू किसका पुत्र है" (वचन 58)। दाऊद कई बार शाऊल के साथ रहा था। 1 शमूएल अध्याय 16 शाऊल के दरबार में दाऊद के बारे में बताता है। 16:21 में और शाऊल ने उसे बहुत ज्यादा पसन्द किया था। दाऊद उसकी ढाल उठाने वाला बन गया था। इसका मतलब यह है कि दाऊद ने शाऊल के तम्बू में जिस कवच को परखा था, वह शायद पहले किसी अवसर पर शाऊल के लिए उपयोग किया गया होगा। 16:22 में लिखा है कि, तब शाऊल ने यिशै के पास कहला भेजा, “दाऊद को मेरे सामने उपस्थित रहने दे। 17:15 में लिखा है, और दाऊद बैतलहम में अपने पिता की भेड़ बकरियाँ चराने को शाऊल के पास से आया जाया करता था। दाऊद द्वारा शूरवीर दानव से लड़ने के लिए जाने से ठीक पहले, शाऊल और दाऊद ने 17:32-39 में वर्णित कवच के बारे में एक लंबी बातचीत की थी। तो अब शाऊल को यह पूछने की आवश्यकता क्यों हुई कि दाऊद कौन है?
संभावित व्याख्याएँः 1. दोनों वृतान्त अलग-अलग और असंगत स्रोतों से आते हैं। (परन्तु, दोनों को इकट्ठा पढ़ना संभव नहीं है) 2. शाऊल ने उसे शायद ही कभी देखा होता सिवाय पागलपन के क्षणों में (परन्तु, शाऊल ने उसे अपना कवच वाहक अर्थात् ढाल उठाने वाला भी बनाया और हर समय वह पागल नहीं रहा था) 3. शाऊल अपने कार्यों में बहुत ज्यादा व्यस्त रहा था। 4. समय बीत चुका था, दाऊद बदल चुका था। वह बड़ा और मजबूत था। 5. दाऊद शाऊल के लिए महत्वहीन था। 6. वचन 3-5 को इकट्ठा पढ़िए। शाऊल की अपनी समस्याएँ थीं, जो उसे चिन्तित करती थीं। जिन महीनों में शाऊल पलिश्ती – के विरोध युद्ध की योजना पर काम कर रहा था, उस दौरान दाऊद बड़ा हो गया था और उसका रूप बदल गया था। हो सकता है कि दाऊद ने अपने पिता यिशै के लिए काम करने के लिए अलग तरह के वस्त्र पहने हों, जब उसने दरबार में राजा के लिए वीणा बजाई थी, तब अलग तरह के वस्त्र। पर एक स्वार्थी व्यक्ति के लिए महत्वहीन लोगों को अनदेखा करना आसान होता है। दाऊद तब तक शाऊल के लिए महत्वपूर्ण नहीं था, जब तक कि उसने उस दानव को मार नहीं डाला। शाऊल ने उसका नाम, उसकी वीणा और उसका गीत सुना था, परन्तु उनमें से कोई भी उच्च और शक्तिशाली, स्वयं-से-प्रभावित और व्यस्त शाऊल के लिए महत्वपूर्ण नहीं था। अब जब दाऊद ने गोलियत को मार डाला था, तो वह कोई विशेष व्यक्ति था। तब शाऊल जानना चाहता था कि वह कौन था।
भले ही दाऊद पहले की अवधि में दरबार में रहा था, वह पलिश्तियों के साथ युद्ध के दौरान अनुपस्थित रहा था, और जब दाऊद वहाँ था, तब अब्नेर दरबार से अनुपस्थित था, शाऊल उसे उदास और परेशान होने के कारण भूल गया था, और शाऊल ने बहुत ही कम सोचा था कि उसके संगीतकार में उसके विजेता बनने के लिए पर्याप्त आत्मा होगी। इसलिए, मानो कि उसने उसे पहले कभी नहीं देखा था, उसने पूछा कि वह किसका पुत्र है। शाऊल की अज्ञानता समझ में आती थी। हम इस पाठ में बाद में इस मुद्दे पर वापस आएँगे।
आप कुछ उल्लेखनीय कर सकते हैं, दरबार में सेवा कर सकते हैं, राजा के मानसिक अवसाद या दुष्टात्मा - प्रेरित भय को कम कर सकते हैं, परन्तु लोग आप पर ध्यान नहीं देंगे, आपकी परवाह नहीं करेंगे, आपको सम्मान नहीं देंगे, आपको प्रतिफल नहीं मिलेंगे, या यहाँ तक कि आपको स्मरण भी नहीं रखा जाएगा कि आप कौन हैं। परन्तु "भले चरवाहे" के झुंड की भेड़ों या "प्रभु यहोवा की सेना के प्रधान" की सेना में सैनिकों के साथ ऐसा कभी नहीं होगा (यहोशू 5:14) परमेश्वर, हमारा राजा, शाऊल से बहुत अलग है। परमेश्वर के राज्य में कोई महत्वहीन कुलीन वर्ग नहीं हैं। उसके झुंड में कोई बिना नाम वाली भेड़ नहीं है। "वह अपनी भेड़ों को नाम ले लेकर बुलाता है और बाहर ले जाता है" (यूहन्ना 10:3)। हम में से प्रत्येक उसके लिए महत्वपूर्ण है।
दाऊद कौन था और अब्नेर के उत्तर के बारे में प्रश्न दाऊद की साहसिक उपलब्धि पर महसूस किए गए आश्चर्य के संबंध में लिया जाना चाहिए। आखिरकार, दाऊद ने जो किया, वह एक अद्भुत बात थी। भले ही आप जानते हों कि वह कौन था, आपको फिर से पूछने का प्रलोभन हो सकता है, "आप कौन हैं?" शायद दाऊद ने स्वयं पूछा होगा, "मैं कौन हूँ?" आपको भी स्वयं से पूछना पड़ सकता है, "मैं कौन हूँ?" हम स्वयं भी नहीं जानते कि हम कौन हैं। चलिए इसे देखते हैं और जानते हैं।
दाऊद हमारे सामने इस तथ्य के एक उदाहरण के रूप में खड़ा है कि हमारा अवसर आएगा। दाऊद अपने अवसर का लाभ उठाया, जिस स्थान पर वह रहने के लिए उपयुक्त था। उसे इस्राएल में एक बड़े व्यक्ति के रूप में इसे भरने के लिए बुलाया गया था। जब वह रोटी, मकई और पनीर की टिक्कियों के साथ युद्ध के मैदान में गया, तो उसने बहुत कम अनुमान लगाया कि वह जल्द ही इस्राएल के अन्य सभी लोगों से अलग होने वाला था। फिर भी ऐसा हुआ। परमेश्वर के पुरुष, परमेश्वर की स्त्री, अपनी उन्नति के लिए फुर्ती न करें। तैयार हो जाइए। यह आपके पास आएगी। हो सकता है कि आप सेवकाई की तैयारी और अध्ययन कर रहे हों। किसी भी काम के लिए तैयार रहें, भले ही परमेश्वर ने आपके लिए कोई भी काम रखा हो, न कि कोई ऐसा विशेष काम ढूँढें, जिसमें आप अच्छे दिखें। परमेश्वर के पास आपकी सेवा करने के लिए अपना विशेष और अनूठा स्थान है। अपने घुटनों पर झुक जाएँ, उस पर निर्भर करें। तैयार हो जाए। आपका काम उसे खोजना और तैयार रहना है। अपने संसाधनों को अच्छी तरह से तेज करें, और उन्हें संभालना जानें। वह स्थान या अवस्था आपके पास आएगी, जो आपके लिए सबसे अच्छा स्थान होगा, वह यह है कि यदि आप अपनी पसंद की चीजों का उतना ध्यान नहीं रखते, जितना कि उस चीज का जो दिखाती है कि आप स्वामी के उपयोग के लिए एक सही पात्र हैं।
3. आपके लिए परिणाम
आज भी वही होता है। हमारे स्वामी, शिक्षक, पर्यवेक्षक, साथी कार्यकर्ता, पास्टर, युवा अगुवा, समन्वयक आदि, हो सकता है कि इस बात पर ध्यान न दें कि आप परमेश्वर के लिए क्या कर रहे हैं। परन्तु परमेश्वर तब तक प्रतीक्षा नहीं करता, जब तक आप आपको पहचानने के लिए एक विशालकाय शूरवीर को नहीं मार देते। वह जानता है कि क्या आपने हर कार्य में ईमानदारी से सेवा की है। हम उसकी सेवा करते हैं। यदि हम अपने पत्थरों से पर्याप्त वृक्षों को मारते हैं, अपनी भेड़ों की ईमानदारी से देखभाल करते हैं, एक शेर और एक भालू को मारते हैं, तो परमेश्वर हमें एक विशालकाय शूरवीर को मारने का अवसर दे सकता है। परन्तु, भले ही ऐसा न हो, यह वही है, जिसकी हम सेवा करते हैं और वह हर उस विश्वासयोग्य सेवा के बारे में सब कुछ जानता है, जो हम उसके लिए करते हैं।
दाऊद द्वारा गोलियत को मारने की कहानी प्रसिद्ध और प्रेरणादायक है, परन्तु यह केवल इस्राएल के सबसे प्रसिद्ध राजा के अध्यायों, कहानियों, सफलताओं और असफलताओं की एक श्रृँखला का आरम्भ मात्र है। घटना चलती रहती है – ऐसे जैसे कि आपके और मेरे जीवन में परमेश्वर का काम चल रहा हो। आज की घटना में जीत - या विफलता के बाद, आपकी कहानी में लिखने के लिए और भी बहुत कुछ है। यदि हम जीत का अनुभव करते हैं, तो आइए विनम्र रहना सीखें और आगे बढ़ें; यदि हम निराशा का अनुभव करते हैं, तो आइए परमेश्वर-केंद्रित आत्म-विश्वास को बनाए रखना सीखें और फिर भी आगे बढ़ें। सभी बातों में, नए नियम में पौलुस की तरह, "हे भाइयो, मेरी भावना यह नहीं कि मैं पकड़ चुका हूँ; परन्तु केवल यह एक काम करता हूँ कि जो बातें पीछे रह गई हैं उनको भूल कर, आगे की बातों की ओर बढ़ता हुआ, निशाने की ओर दौड़ा चला जाता हूँ, ताकि वह इनाम पाऊँ जिसके लिये परमेश्वर ने मुझे मसीह यीशु में ऊपर बुलाया है" (फिलिप्पियों 3:13 और 14)।
अगले अध्याय में हम दाऊद और योनातान के गहरे संबंध को देखेंगे। यह लगभग निश्चित रूप से इंगित करता है कि योनातान शाऊल के तम्बू में हुई बैठक में विद्यमान था, भले ही उसने उस समय बातचीत में भाग नहीं लिया था। 1 शमूएल 18:1 दाऊद और योनातान के बीच मित्रता का उल्लेख करता है। "जब वह शाऊल से बातें कर चुका, तब योनातान का मन दाऊद पर ऐसा लग गया, कि योनातान उसे अपने प्राण के समान प्यार करने लगा।" हमें इस बात से पता चलता है कि योनातान वहाँ दाऊद, अब्नेर और शाऊल के साथ था। हमें यह भी पता चलता है कि दाऊद, शाऊल और अब्नेर के बीच एक लंबी बातचीत हुई, जिसमें दाऊद के पिता की तुलना में अन्य अधिक महत्वपूर्ण टिप्पणियाँ शामिल थीं। योनातान भी वहाँ था और उसने देखा। वह दाऊद की प्रशंसा करता था। उसने उस पर मन लगाया। उसने दाऊद की सराहना की। हम नहीं जानते कि हमें कौन देख रहा है, उन्हें क्या प्रभाव मिल रहा है या वे हमसे क्या सीख रहे हैं। आइए उन अदृश्य और चुप्पी लिए हुए योनातान की परवाह करना सीखें, जो हमें देख रहे हैं और हम से सीख रहे हैं। हम अभी भी वही करते हैं, जो हम परमेश्वर के लिए करते हैं, परन्तु द्वितीयक पर्यवेक्षक पर भी विचार करना बहुत कुछ है। हम भविष्य के पाठों में दाऊद और योनातान के बीच मित्रता पर अधिक ध्यान देंगे, परन्तु अभी के लिए बस ध्यान दें कि शाऊल और दाऊद के साथ तम्बू में एक चुप्पी लिए हुए पर्यवेक्षक था और उसने जो देखा और सुना, वह उससे प्रभावित था।
4. पहचान
शाऊल दाऊद को पहचान नहीं सका। जब हम पहचान के बारे में सोचते हैं, तो आइए कई प्रश्नों पर ध्यान देंः क्या शाऊल को पता होना चाहिए था कि दाऊद कौन था? क्या अगुवों को कर्मचारियों की उपलब्धियों को स्मरण रखना चाहिए? हाँ, इस पर ध्यान देना चाहिए। एक प्रतिफल दिए जाने वाला समारोह आयोजित करें। एक कर्मचारी की अनुशंसा किए जाने वाला कार्यक्रम आयोजित करें।
क्या दाऊद को निराश होना चाहिए था? क्या हमें निराश होना चाहिए? नहीं, दाऊद ने प्रभु यहोवा की सेवा की। हम परमेश्वर की सेवा करते हैं। हमारी निराशा समझ में आ सकती है, परन्तु हमें इससे उबरना होगा। परमेश्वर जानता है। परमेश्वर पहचानता है।
जिस तरह से परमेश्वर और शाऊल ने दाऊद को स्मरण किया कि वह कौन था और उसने क्या किया, उस में क्या अंतर है? बहुत बड़ा अंतर है। परमेश्वर हर भली चीज को देखते हैं और उसे प्रतिफल देता है। लोग नहीं देखते, वे इसकी परवाह नहीं करते या अपने मुद्दों में व्यस्त रहते हैं। हम किसकी सेवा करते हैं। हर एक समय में हमारे पास एक अनुभव होता है, जो हमें दिखाता है कि हम परमेश्वर की कितनी सेवा कर रहे हैं और हम मनुष्यों की मान्यता की कितनी खोज कर रहे हैं।
क्या यह चर्चा महत्वपूर्ण है? हाँ. बहुत ज्यादा। यदि हम एक अच्छे अगुवा बनना चाहते हैं, तो हम अपने कर्मचारियों या अनुयायियों को प्रोत्साहित करेंगे और उन्हें विकसित करने और सफल बनने के लिए प्रयास करने में सहायता करेंगे।
क्या "सब कुछ प्रभु यहोवा के लिए करो" हमें इस बातचीत की गतिशीलता को समझने में सहायता करता है? हाँ. अंततः यह परमेश्वर की स्वीकृति है, जो महत्वपूर्ण है।
मैं किस तरह या किस हद तक शाऊल की तरह हूँ? हम में से प्रत्येक को अपने लिए इस प्रश्न का उत्तर देना चाहिए और तदनुसार अपनी नेतृत्व नीति को उसके अनुसार बनाना चाहिए।
इन मुद्दों के साथ आपका क्या अनुभव रहा है और आपने इससे क्या सीखा है? हम में से प्रत्येक को अपने लिए इस प्रश्न का उत्तर देना चाहिए और तदनुसार अपनी नेतृत्व नीति को बनाना चाहिए।
क्या यह सबक हमें अपने कर्मचारियों के प्रति अधिक ध्यान देने में सहायता कर सकता है? हाँ यदि हम इसके महत्व को समझते हैं।
क्या यह सबक हमें मनुष्यों की स्वीकृति पाने के बजाय प्रभु यहोवा के लिए सब कुछ करने पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में सहायता कर सकता है? हाँ, यदि हम अपनी भावना पर ध्यान दे रहे हैं, तब जब ऐसा लगता है कि हम निराश हैं, तब जब हमें लोगों से मान्यता नहीं मिलती है।
5. एक कार्य
हमारे जीवन की घटनाएँ आत्मिक रूप से रचनात्मक हो सकती हैं। कार्य और उसके मूल्य के अतिरिक्त कुछ और हो रहा होगा और यह हमारे साथ हो सकता है। हम विकास कर रहे होते हैं। शूरवीर दानव को मारने का दाऊद का कार्य ऐसा ही एक कार्य था। हम उन घटनाओं को कैसे पहचानते हैं, जो आत्मिक रूप से रचनात्मक हैं। एक बात यह है कि हम केवल कार्य को ही न करें, बल्कि कार्य को पूरा करने के दौरान या उसके बाद भी अपने भीतर विकास की प्रक्रिया की जाँच करें। इस तरह हर घटना या कार्य हमारे लिए एक सीखने का अनुभव बन जाता है। अब इस विचार को दाऊद के कार्य पर लागू करते हैं। विचारशील और चिंतनशील दाऊद ने निश्चित रूप से इस अनुभव से कुछ सीखा। जब हम अपने सौंपे गए कार्य को परमेश्वर द्वारा दिए गए अवसर के रूप में पहचानते हैं, तो हमें अक्सर जानबूझकर कार्यों को केवल कार्यों के रूप में देखना बंद करने की आवश्यकता होती है। नए दृष्टिकोण में आप लोगों की सहायता करने के बारे में कुछ नया सीख सकते हैं। हम अंततः परमेश्वर के प्रति जवाबदेह हैं, हालाँकि लोगों के प्रति जवाबदेह होना भी महत्वपूर्ण है। एक वृद्धि करता हुआ विश्वासी इस तथ्य को पहचानता है और हर सेवकाई के कार्य में प्रभु यहोवा को प्रसन्न करने की इच्छा रखता है। मानवीय पक्ष में, ये कार्य स्वाभाविक, नियमित या यहाँ तक कि उबाऊ कार्य भी प्रतीत हो सकते हैं, परन्तु वे परमेश्वर की ओर किए गए कार्य हैं। "धन्य, हे अच्छे और विश्वासयोग्य दास, तू थोड़े में विश्वासयोग्य रहा; मैं तुझे बहुत वस्तुओं का अधिकारी बनाऊँगा। अपने स्वामी के आनन्द में सहभागी हो" (मत्ती 25:21)। मुझे एक मिशन क्लब से बात करने के लिए आमंत्रित किया गया था और मैं लोगों से भरे कमरे से बात करने के लिए तैयार था। जब मैं वहाँ पहुँचा, तो केवल दो लोग ही उपस्थित थे। भले ही मैं आए हुए लोगों से निराश था, फिर भी मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।
जब मैं बाथरूम के फर्श पर या कलीसिया की दालान में कचरा देखता हूँ, तो मैं इस सिद्धान्त को भी स्मरण रखने और उसे उठाने की कोशिश करता हूँ। परमेश्वर बढ़ावा देता है। पहले के कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करना वह मानदण्ड है, जिसके द्वारा वह हमें नए कार्य देता है। प्रेरितों के काम 11 में वर्णित बरनबास की अन्ताकिया की यात्रा एक सांसारिक कार्य की तरह लग सकती थी, परन्तु उसने इसे ईमानदारी से और अच्छी तरह से किया। वह प्रेरित पौलुस का मार्गदर्शक बन गया! दाऊद ने अपना कार्य पूरा किया और भले ही वह राजा, जिसके लिए उसने गाया, वह उसके साथ निकटता से काम करता था और जिसके साथ वह उसके ढाल उठाने वालों में से एक के रूप में काम करता था, उसे स्मरण भी नहीं करता है, दाऊद ने उस राजा की तब तक सेवा करना जारी रखी, जब तक कि परिस्थितियाँ अनुमति देती रहीं। क्या आप छोटे-छोटे अवसरों पर विश्वास करते हैं?
शूरवीर दानवों को मारना कोई छोटा काम नहीं था और न ही यह एक महत्वहीन उपलब्धि थी। परन्तु दाऊद कभी भी इस चुनौती के लिए तैयार नहीं होता, यदि वह पहले से ही कई छोटे कार्यों के माध्यम से स्वयं को प्रमाणित नहीं करता। इसे ध्यान में रखते हुए हम कह सकते हैं कि कोई छोटे कार्य नहीं होते हैं; यदि हम उन सभी को परमेश्वर के लिए करते हैं, तो ये नहीं होते हैं। दाऊद ने इतना अच्छा किया कि शाऊल ने पूछा, "यह कौन है?"