गत में दाऊद
अध्याय पच्चीस
1 शमूएल 21:10 – 15

Ron Meyers
10तब दाऊद चला, और उसी दिन शाऊल के डर के मारे भागकर गत के राजा आकीश के पास गया। 11और आकीश के कर्मचारियों ने आकीश से कहा, “क्या वह उस देश का राजा दाऊद नहीं है? क्या लोगों ने उसी के विषय नाचते नाचते एक दूसरे के साथ यह गाना न गाया था कि, ‘शाऊल ने हज़ारों को, और दाऊद ने लाखों को मारा है’?” 12दाऊद ने ये बातें अपने मन में रखीं, और गत के राजा आकीश से अत्यन्त डर गया। 13तब उसने उनके सामने दूसरी चाल चली, और उनके हाथ में पड़कर पागल–सा बन गया; और फाटक के किवाड़ों पर लकीरें खींचने, और अपनी लार अपनी दाढ़ी पर बहाने लगा। 14तब आकीश ने अपने कर्मचारियों से कहा, “देखो, वह जन तो बावला है; तुम उसे मेरे पास क्यों लाए हो? 15क्या मेरे पास बावलों की कुछ घटी है, कि तुम उसको मेरे सामने बावलापन करने के लिये लाए हो? क्या ऐसा जन मेरे भवन में आने पाएगा?”
दाऊद, हाँलिक एक भावी राजा हैं, पर यहाँ एक निर्वासित के रूप में जीवन जी रहा है — उसे बड़े खजानों का स्वामी बनने के लिए ठहरा दिया गया है, फिर भी वह अभी तो रोटी के लिए, मुकुट के लिए अभिषिक्त जन भीख माँग रहा था, और फिर भी यहाँ वह अपने ही देश से भागने के लिए विवश है। परमेश्वर अक्सर जिन कठिनाइयों की अनुमति देता है, वे उसके लोगों के विश्वास की परीक्षा, उसके नाम की महिमा, उसकी सलाह की पूर्ति के लिए उसकी अद्भुत प्रतिज्ञाओं से बहुत अलग हैं। हाँ, यहाँ तक कि मार्ग में आने वाली कठिनाइयों में भी। यह विवादस्पद और संदिग्ध है कि क्या दाऊद परमेश्वर की इच्छा में था, जब वह इस्राएल से पलिश्तियों के क्षेत्र में गत भाग गया था। यह आदर्श जीवन नहीं था, परन्तु क्या शाऊल से लड़ने की तुलना में शाऊल से भागना सर्वोत्तम नहीं था? क्या शाऊल के हाथों मारे जाने से अच्छा नहीं था कि वह शाऊल के यहाँ से भाग जाए? इस शिक्षा में मैं यह मान लूँगा कि भले ही कुछ विद्वानों का कहना है कि दाऊद परमेश्वर की इच्छा में जीवन जी रहा था, परन्तु आवश्यक नहीं कि ऐसा हो। कभी-कभी परमेश्वर की इच्छा और योजना हमें बहुत ही असुविधाजनक परिस्थितियों, क्षेत्रों और स्थितियों में से जाने देती है। दाऊद परमेश्वर की इच्छा में था या नहीं, यह स्पष्ट है कि परमेश्वर उसके साथ रहा और उसे भागने दिया।
1. शाऊल के आगे भागना। वचन 10 कहता है कि, "उसी दिन शाऊल के डर के मारे भागकर गत के राजा आकीश के पास गया।" दाऊद अपने राष्ट्र/देश के मुख्य भाग से बाहर था, परन्तु आवश्यक नहीं कि वह परमेश्वर की इच्छा से था। वह आदर्श से कम स्थिति में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा था। परमेश्वर की इच्छा के भीतर और बाहर होने के बीच की सीमा जितनी महत्वपूर्ण कोई सीमा नहीं है। हमें इस शारीरिक रूप से अदृश्य, परन्तु आत्मिक रूप से इतनी महत्वपूर्ण सीमा को पहचानना चाहिए। इस सीमा की तुलना में भौतिक सीमाएँ महत्वपूर्ण नहीं हैं। "मैं वहाँ नहीं जाऊँगा" एक बड़ा कथन है, जब किसी को परमेश्वर की इच्छा के भीतर या बाहर होने के बीच की सीमा को पार करने के लिए भी परीक्षा में डाल दिया जाता है।
हम शारीरिक रूप से कहाँ हैं और हम क्या कर रहे हैं, ये बहुत अलग विषय हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कहाँ हैं, परन्तु यह बहुत मायने रखता है कि हम क्या कर रहे हैं। स्थान महत्वपूर्ण नहीं है; गतिविधि का चुनाव महत्वपूर्ण है।
दाऊद शाऊल के पास से भाग गया। परमेश्वर के अभिषिक्त के विरुद्ध लड़ने से भागना सर्वोत्तम है। कुछ लोग हम में से सर्वश्रेष्ठ को बाहर लाते हैं। जब भी संभव हो उनके पास रहें, वे अच्छे साथी हैं। कुछ लोग हम में विद्यमान बुराई को बाहर निकाल ले आते हैं। हो सके तो उनसे दूर रहें। हमें ऐसी परिस्थितियों या समस्याओं से नहीं भागना चाहिए, जिन्हें परमेश्वर अनुमति देता है, बल्कि इसके बजाय हमें साहसी और बहादुर होना चाहिए और शत्रु से लड़ना चाहिए और जय पानी चाहिए, परन्तु जब "शत्रु" कोई ऐसा व्यक्ति है, जिसे एक मित्र, एक भाई, बहिन, एक विश्वासी होना चाहिए, जिसने स्वयं को शत्रु बना लिया है, तो लड़ने से भागना सर्वोत्तम है। तीन बार इसहाक शत्रु से लड़ने के बजाय खोदे गए कुओं से दूर चला गया। जब अबशालोम और उसकी सेना ने दाऊद को नष्ट करने के लिए यरूशलेम की ओर प्रस्थान किया, भले ही इसका मतलब यह था कि वे नगर और दाऊद के साथ रहने वाले कई लोगों को नष्ट कर देंगे, दाऊद ने फिर से एक बड़ा काम किया। वह एक योद्धा था, परन्तु उसने उन लोगों से लड़ने से इनकार कर दिया, जिनके साथ उसे नहीं लड़ना चाहिए था।
परमेश्वर ने दाऊद को अम्नोन, मोआब, सेईर, पलिश्तियों, अराम और उसके सभी शत्रुओं के विरुद्ध युद्ध में सफलता दी थी, परन्तु क्या परमेश्वर दाऊद के लिए या उसके पक्ष में लड़ता, यदि वह गलत "शत्रु" शाऊल के विरुद्ध लड़ रहा होता? शायद दाऊद का भाग जाना सही था, परन्तु वह किसके पास भाग कर गया? कई लोगों का मानना है कि दाऊद की कार्यवाही का यह हिस्सा एक गलती थी। शरीर का हाथ आपको विफल कर देगा। आकीश उसके लिए क्या कर सकता था? दूसरी ओर, क्या दाऊद बच सकता था, यदि परमेश्वर उसके साथ न होता?
दाऊद पलिश्तियों के गत में है। इस्राएल के प्रिय को इस्राएल की भूमि छोड़नी पड़ी, और वह जो पलिश्ती का बड़ा शत्रु था, अब उनके बीच शरण लेता है।
वचन 11 और 12 कहते हैं, और आकीश के कर्मचारियों ने आकीश से कहा: "क्या वह उस देश का राजा दाऊद नहीं है? क्या लोगों ने उसी के विषय नाचते नाचते एक दूसरे के साथ यह गाना न गाया था कि, ‘शाऊल ने हज़ारों को, और दाऊद ने लाखों को मारा है’? " 12दाऊद ने ये बातें अपने मन में रखीं, और गत के राजा आकीश से अत्यन्त डर गया।"" हालाँकि इस्राएली उससे प्रेम करते थे, फिर भी इस्राएल का राजा उससे घृणा करता था, इसलिए उसे अपना देश छोड़ना पड़ा था। हालाँकि पलिश्ती उससे घृणा करते थे, फिर भी गत के राजा के पास उसके लिए एक स्पष्ट व्यक्तिगत रीति से दया थी, जो उसकी योग्यता की सराहना करता था, और संभवतः अधिक, क्योंकि दाऊद ने गत के गोलियत को मार डाला था, जो शायद आकीश का मित्र नहीं था। गत का विशाल शूरवीर दानव और गत का राजा आवश्यक नहीं कि अच्छे मित्र रहे होंगे। आकीश यह भी जानता था कि शाऊल दाऊद से घृणा करता था और शायद उसने महसूस किया होगा कि दाऊद की सहायता करना शाऊल का विरोध करने का एक अच्छा तरीका था। दाऊद अब सीधे आकीश के पास गया, क्योंकि वह उस पर भरोसा कर सकता है, जैसा कि उसने बाद में अध्याय 27 में किया था, और आकीश ने अध्याय 21 में उसकी रक्षा की होगी, परन्तु वह स्पष्ट रूप से अपने ही लोगों को अप्रसन्न करने से डरता था। परमेश्वर आकीश का उपयोग कर सकता था। यहूदा के राजा ने यिर्मयाह को कैद कर लिया, परन्तु बेबीलोन के राजा ने उसे छोड़ दिया था। ऐसा प्रतीत होता है कि वास्तव में आकीश के दरबार के लोगों ने स्वयं आकीश की तुलना में दाऊद का अधिक विरोध किया था।
आकीश के कर्मचारियों को दाऊद के वहाँ होने के प्रति जो घृणा महसूस हुई, उस पर ध्यान दें, और आकीश से उनकी शिकायत इस प्रकार थी: "क्या वह उस देश का राजा दाऊद नहीं है? क्या लोगों ने उसी के विषय नाचते नाचते एक दूसरे के साथ यह गाना न गाया था कि, ‘शाऊल ने हज़ारों को,
और दाऊद ने लाखों को मारा है’?" क्या यह वही नहीं है, (यदि हमारी बुद्धि इस्राएल देश के विषय में सत्य है), तो यह वही है, जो देश का राजा है या होने वाला है? इस तरह तो, वह हमारे देश का शत्रु होना चाहिए; और क्या ऐसे व्यक्ति की रक्षा करना या उसकी पहुनाई करना हमारे लिए सुरक्षित या सम्मानजनक है? आकीश ने शायद उन्हें कहा होगा कि दाऊद का स्वागत करना अच्छा होगा, क्योंकि वह अब शाऊल का शत्रु था, और इसलिए वह उनका मित्र हो सकता है। किसी राष्ट्र के अपराधियों को उस राष्ट्र के शत्रुओं द्वारा आश्रय दिया जाना सामान्य बात है। फिर भी, समझ में आता है कि आकीश के कर्मचारियों ने दाऊद की सहायता करने के आकीश के विचार पर आपत्ति जताई। हम इस व्यक्ति को अपने बीच नहीं रहने देंगे।
ध्यान दें कि दाऊद को कितना डर लग रहा होगा। हालाँकि उसके पास आकीश पर भरोसा करने का कारण था, फिर भी, जब उसने देखा कि आकीश के कर्मचारियों को उससे जलन हो रही है, तो उसे डर लगने लगा कि आकीश कहीं उसे उनके हवाले न कर दे। "वह गत के राजा आकीश से अत्यन्त डर गया" (वचन 12), और शायद वह अपने स्वयं के खतरे के बारे में अधिक जागरूक था, क्योंकि उसे ढूँढा जा रहा था, क्योंकि संभवतः अब भी, नोब के डेरे से आने के बाद, उसने गोलियत की तलवार पहनी हुई थी, जिसे, हम मान सकते हैं, कि गत में अच्छी तरह से जानी जाती थी, और जिसके कारण वह यह आशा कर सकता था कि वे उसका सिर काट देंगे, क्योंकि उसने इससे गोलियत का सिर काट दिया था।
दाऊद ने अब अनुभव से वही सीखा, जो उसने हमें भजन संहिता 118:9 में सिखाया था, "यहोवा की शरण लेनी, प्रधानों पर भी भरोसा रखने से उत्तम है।" ऊँची पदवी पर बैठे हुए लोग झूठ बोलते हैं, और यदि हम उन्हें अपनी आशा बनाते हैं, तो वे हमारे डर को प्रमाणित कर सकते हैं। शायद इसी समय दाऊद ने भजन संहिता 56:3 लिखा था (जब पलिश्तियों ने उसे गत में पकड़ लिया था)। "जिस समय मुझे डर लगेगा, मैं तुझ पर भरोसा रखूँगा"... और भजन संहिता 56:11 "...मैं ने परमेश्वर पर भरोसा रखा है, मैं न डरूँगा। मनुष्य मेरा क्या कर सकता है?"
मेरे साथ देखें कि वह कैसे बच निकला; उसने पागल होने का नाटक किया। "तब उसने उनके सामने दूसरी चाल चली, और उनके हाथ में पड़कर पागल–सा बन गया; और फाटक के किवाड़ों पर लकीरें खींचने, और अपनी लार अपनी दाढ़ी पर बहाने लगा" (वचन 13)। उसने एक स्वाभाविक मूर्ख के इशारे और जीवन शैली का उपयोग किया, या जो उसके मन से यह मानते हुए निकला कि वे यह विश्वास करने के लिए पर्याप्त रूप से तैयार हो जाएँगे कि वह जिस अवमानना में पड़ गए थे, और अब वह जिन परेशानियों में थे, उन्होंने उन्हें विचलित कर दिया था। एक तरफ, उसकी इस शर्मनाक हरकत को उचित नहीं ठहराया जा सकता है। इस तरह से दुर्व्यवहार करना और स्वयं को गलत तरीके से पेश करने के लिए उसके अच्छे और धर्मी चरित्र की सच्चाई के साथ असंगत होने के संबंध में एक बहुत कम बात थी। यह दाऊद जैसे व्यक्ति का सम्मान और ईमानदारी नहीं बना रहा था; फिर भी, दूसरी ओर, उसे कुछ हद तक क्षमा किया जा सकता है, क्योंकि यह एक सीधा झूठ नहीं बोल रहा था और यह युद्ध में एक रणनीति की तरह था, जिसके द्वारा उसने अपने जीवन के सुरक्षा के लिए अपने शत्रुओं को धोखा दिया।
दाऊद ने "नाटक" किया और "अभिनय" किया। नाटक करना और अभिनय करना झूठ बोलने की तरह छलपूर्ण है, परन्तु क्या ऐसा करना कभी सही हो सकता है? क्या दाऊद पागल था? क्या वह एक पागल व्यक्ति था? नहीं, परन्तु अपने प्राण बचाने के लिए उसने नाटक और अभिनय किया। उसकी हरकतें छल-कपटपूर्ण थीं। क्या धोखा देना सही है? क्या झूठ बोलना कभी सही रहा है? हम सत्य का सम्मान करते हैं, परन्तु हम जीवन का अधिक सम्मान करते हैं। जब दो नैतिक और बाइबल संबंधी दायित्वों में टकराव होता है, तो हमें अधिक महत्वपूर्ण को चुनना चाहिए और कम का उल्लंघन करना चाहिए। यहूदियों के प्राण बचाने वाले यूरोपीय लोगों द्वारा नाजियों को बताए गए झूठ के बारे में क्या कहा जाए? उस यहूदी बहिन के बारे में क्या कह जाए, जो मरने के लिए अभिशप्त के रूप में ठहरा दी गई थी, जो जीने और अपनी स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए यूरोप में एक यातना शिविर में एक नाजी जर्मन सुरक्षा प्रहरी द्वारा जानबूझकर गर्भवती हो गई थी?
बिल्कुल दूसरे विषय पर, दाऊद ने यहाँ ढोंग में और अपनी सुरक्षा के लिए जो किया, जिसने इसे आँशिक रूप से क्षमा करने योग्य बना दिया, मधु पीने वाले वास्तव में ऐसा ही करते हैं, और केवल एक मूल वासना को संतुष्ट करने के लिएः वे स्वयं को मूर्ख बनाते हैं और अपने व्यवहार को बदलते हैं; उनके शब्द और कार्य सामान्य रूप से पर मूर्ख की तरह मूर्खतापूर्ण और हास्यास्पद होते हैं या एक पागल की तरह उग्र और अपमानजनक होते हैं। समझदार और सम्मानित लोग स्वयं को नशे में धुत होने और इतने मूर्ख होने की अनुमति क्यों देंगे? इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं कि बाइबल हमें नशे में धुत रहना नहीं सिखाती है।
ध्यान दीजिए कि आकीश ने दाऊद के अभिनय पर कैसी प्रतिक्रिया दी। वचन 14 और 15 कहते हैं, "14तब आकीश ने अपने कर्मचारियों से कहा, "देखो, वह जन तो बावला है; तुम उसे मेरे पास क्यों लाए हो? 15क्या मेरे पास बावलों की कुछ घटी है, कि तुम उसको मेरे सामने बावलापन करने के लिये लाए हो? क्या ऐसा जन मेरे भवन में आने पाएगा?"" आकीश (जैसा कि हम बाद में पाते हैं कि वह उसके प्रति बहुत अधिक दयालु था, तब भी जब पलिश्तियों के कर्मचारी दाऊद को अपने बीच नहीं रखना चाहते थे, अध्याय 28:1, 28:2; 29:6), को शायद पता था कि दाऊद केवल अभिनय कर रहा था, परन्तु, वह उसे बचाना चाहता था। इसलिए आकीश ने अपने कर्मचारियों के सामने नाटक किया कि वह सोचता था कि दाऊद पागल है, और इसलिए उसके पास यह प्रश्न करने का कारण था कि क्या वह दाऊद था या नहीं; या, यदि वह वास्तव में दाऊद था, तो उन्हें उससे डरने की आवश्यकता नहीं थी, अब वह उन्हें क्या नुकसान पहुँचा सकता था, क्योंकि उसकी बुद्धि पलट चुकी थी? स्पष्ट तौर पर उन्हें सन्देह था कि आकीश दाऊद को बचाने के लिए इच्छुक थाः "मैं नहीं” वह कहता है। "वह एक पागल व्यक्ति है। मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं है। तुम्हें इस बात से डरने की आवश्यकता नहीं है कि मैं उसे किसी काम पर रखूँ या उस पर कोई अनुग्रह दिखाऊँ। जब वह पूछता है, "क्या मेरे पास बावलों की कुछ घटी है, कि तुम उसको मेरे सामने बावलापन करने के लिये लाए हो? क्या ऐसा जन मेरे भवन में आने पाएगा?" मैं उस पर कोई दया नहीं करूँगा, परन्तु न ही तुम उसे चोट पहुँचाओगे, क्योंकि यदि वह पागल है, तो उस पर दया की जानी चाहिए। इसलिए उसने उसे भगा दिया, जैसा कि भजन संहिता 34 के शीर्षक में दिया गया है। यह उत्कृष्ट भजन दाऊद ने इस समय लिखा था, जो यह दर्शाता है कि दाऊद ने अपने व्यवहार को बदलने पर अपनी आत्मा को नहीं बदला, परन्तु यहाँ तक कि अपनी बड़ी कठिनाइयों और चिंताओं में भी, उसका मन स्थिर था, उसका भरोसा प्रभु यहोवा में था; और उसने इस आश्वासन के साथ निष्कर्ष निकाला कि जो लोग परमेश्वर पर भरोसा करते हैं, उनमें से कोई भी नहीं उजड़ेगा, हालाँकि ऐसा हो सकता है, जैसा कि वह अब था, अकेला, व्यथित और सताया गया था, पर वह नहीं छोड़ा गया था। दाऊद के आँतरिक विचार और बाहरी व्यवहार बहुत अलग थे। भजन 34 इस प्रकार आरम्भ होता हैः "दाऊद का भजन, जब वह अबीमेलेक के सामने पागल–सा बना, और अबीमेलेक ने उसे निकाल दिया, और वह चला गया। "1मैं हर समय यहोवा को धन्य कहा करूँगा; उसकी स्तुति निरन्तर मेरे मुख से होती रहेगी। 2मैं यहोवा पर घमण्ड करूँगा; नम्र लोग यह सुनकर आनन्दित होंगे। 3मेरे साथ यहोवा की बड़ाई करो, और आओ हम मिलकर उसके नाम की स्तुति करें!"" भजन में कुल 24 वचन हैं, जिनमें से सभी परमेश्वर की महिमा करते हैं। ऐसा नहीं लगता कि लेखक परमेश्वर की इच्छा से बाहर था। दाऊद एक कठिन परिस्थिति में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा था।
दाऊद की प्रतिष्ठा उससे पहले गत तक पहुँच चुकी थी। अब हम एक जिज्ञासा से भरा हुआ प्रश्न पूछते हैं। बाद में जैसा कि अध्याय 27 में वर्णित है, दाऊद गत लौट आया। अध्याय 21 में इस राजा का नाम "गत का राजा आकीश" बताया गया है और अध्याय 27 में उसे "गत के राजा माओक का पुत्र आकीश" कह गया है। बाइबल यह नहीं बताती कि यह वही आकीश है या कोई और, परन्तु हम जानते हैं कि दोनों ही विषयों में गत था और गत पलिश्ती क्षेत्र में था। स्मरण रखें कि यह वही दाऊद है, जिसे शमूएल ने इस्राएल का राजा बनने के लिए अभिषिक्त किया गया था; यह वही दाऊद है, जिसे इस्राएल प्रेम करता था और स्वीकार करता था। क्या होता यदि दाऊद उस राष्ट्र के विरुद्ध लड़ने की अजीब स्थिति में मिलता, जिसकी वह सेवा करना चाहता था? दाऊद पलिश्तियों से बाहर कैसे निकलेगा? क्या दाऊद को यह भी पता था कि उसे बाहर निकलने की आवश्यकता है? परमेश्वर को पता था और परमेश्वर ने काम किया।
अध्याय 21 में दाऊद अपनी दाढ़ी पर लार बहाने के द्वारा गत से बच निकला; वह केवल एक दिन के कुछ समय के लिए ही वहाँ था। अध्याय 27-29 में, एक वर्ष से अधिक समय तक गत के पास पलिश्तीन में रहने के बाद और सिकलग नगर में अच्छी तरह से स्थापित होने के बाद, पलिश्तियों ने शाऊल और इस्राएल के विरुद्ध युद्ध किया। पलिश्ती के अन्य नगरों के पलिश्ती सेनापति आकीश से नाराज थे और माँग करते थे कि दाऊद को दूर भेज दिया जाए; उन्होंने दाऊद को शाऊल के विरुद्ध अपने साथ युद्ध करने की अनुमति नहीं दी। जिन दो तरीकों से परमेश्वर ने दाऊद को पलिश्तीन से बाहर निकाला, वे मौलिक रूप से अलग हैं-(1) दाऊद एक पागल व्यक्ति की तरह काम कर रहा था और (2) अन्य पलिश्ती सेनापतियों ने उसे जाने के लिए कहा। परन्तु दोनों के द्वारा "बच निकलने" में परमेश्वर ने दाऊद को असंभव परिस्थितियों से बाहर निकाला, विशेष रूप से दूसरी बार-संभवतः इस्राएल के विरुद्ध लड़ाई लड़ी गई, जिस पर परमेश्वर ने दाऊद से शासन करने की प्रतिज्ञा की थी। कभी-कभी हम जिन जटिल, उलझी हुई और कई कारणों से बनी हुई मुश्किलों में फँस जाते हैं, उन्हें समझना तो दूर—सुलझाना या हल करना भी इतना कठिन होता है कि हमें लगने लगता है कि इसका कोई समाधान ही नहीं है; परन्तु इन दोनों ही स्थितियों में, परमेश्वर ने दाऊद को पलिश्तीन से बाहर निकाल लिया।
"वह गत के राजा आकीश से बहुत ज्यादा डरता था।" यह रुचिपूर्ण है कि पलिश्ती दानव को मारने वाला दाऊद आकीश से डरता था। जब (जैसा कि अध्याय 17 में वर्णित है) वह आत्म-विश्वास के साथ युद्ध के मैदान में गया और गोलियत का सामना किया, तो दाऊद को कोई डर नहीं था। उस व्यक्ति के साथ क्या हो गया है, जिसने साहसपूर्वक घोषणा की थी; "45दाऊद ने पलिश्ती से कहा, "तू तो तलवार और भाला और साँग लिये हुए मेरे पास आता है; परन्तु मैं सेनाओं के यहोवा के नाम से तेरे पास आता हूँ, जो इस्राएली सेना का परमेश्वर है, और उसी को तू ने ललकारा है। 46आज के दिन यहोवा तुझ को मेरे हाथ में कर देगा, और मैं तुझ को मारूँगा, और तेरा सिर तेरे धड़ से अलग करूँगा; और मैं आज के दिन पलिश्ती सेना के शव आकाश के पक्षियों और पृथ्वी के जीव जन्तुओं को दे दूँगा; तब समस्त पृथ्वी के लोग जान लेंगे कि इस्राएल में एक परमेश्वर है। 47और यह समस्त मण्डली जान लेगी कि यहोवा तलवार या भाले के द्वारा जयवन्त नहीं करता, इसलिये कि संग्राम तो यहोवा का है, और वही तुम्हें हमारे हाथ में कर देगा?"" (1 शमूएल 17:45-47)। और "तेरी सहायता से मैं दल पर धावा करता, अपने परमेश्वर की सहायता से मैं शहरपनाह को फाँद जाता हूँ" (2 शमूएल 22:30)।
दाऊद मनुष्य मात्र था। आकीश के दरबार में उसका विश्वास उतना मजबूत नहीं था, जितना कि युद्ध के मैदान में था। आप और मैं भी मनुष्य ही हैं और हमारे पास बढ़ते हुए विश्वास और हतोत्साहित होने की अवधि होती है। दाऊद को दोष देने के बजाय परमेश्वर को श्रेय देना अधिक उचित हो सकता है। यहाँ तक कि जब दाऊद का विश्वास कमजोर था, तब भी परमेश्वर उसके साथ था और उसकी सहायता कर रहा था। जब हम अविश्वासी होते हैं, तब भी परमेश्वर विश्वासयोग्य होता है। आकीश ने दाऊद को बाहर निकाल दिया और दाऊद को एक कठिन परिस्थिति से बचा लिया गया। परमेश्वर भी आपके प्रति विश्वासयोग्य रहेगा।