दूसरों के साथ साझा करना
अध्याय पचास
1 शमूएल 30:21-25

Ron Meyers
21तब दाऊद उन दो सौ पुरुषों के पास आया, जो ऐसे थक गए थे कि दाऊद के पीछे पीछे न जा सके थे, और बसोर नाले के पास छोड़ दिए गए थे; और वे दाऊद से और उसके संग के लोगों से मिलने को चले; और दाऊद ने उनके पास पहुँचकर उनका कुशल क्षेम पूछा। 22तब उन लोगों में से जो दाऊद के संग गए थे सब दुष्ट और ओछे लोगों ने कहा, “ये लोग हमारे साथ नहीं गए थे, इस कारण हम उन्हें अपने छुड़ाए हुए लूट के माल में से कुछ न देंगे, केवल एक एक मनुष्य को उसकी स्त्री और बाल–बच्चे देंगे, कि वे उन्हें लेकर चले जाएँ।” 23परन्तु दाऊद ने कहा, “हे मेरे भाइयों, तुम उस माल के साथ ऐसा न करने पाओगे जिसे यहोवा ने हमें दिया है; और उसने हमारी रक्षा की, और उस दल को जिसने हमारे ऊपर चढ़ाई की थी हमारे हाथ में कर दिया है। 24और इस विषय में तुम्हारी कौन सुनेगा? लड़ाई में जानेवाले का जैसा भाग हो, सामान के पास बैठे हुए का भी वैसा ही भाग होगा; दोनों एक ही समान भाग पाएँगे।” 25दाऊद ने इस्राएलियों के लिये ऐसी ही विधि और नियम ठहराया, और वह उस दिन से लेकर आगे को वरन् आज लों बना है।
परमेश्वर न्यायी, निष्पक्ष और एक समान है और हमें भी वैसा ही होना चाहिए। जब परमेश्वर पुनर्स्थापित अर्थात् बहाल करता है, तो यह उसके स्वामित्व को प्रदर्शित करता है और हमें समान रूप से उसे बाँटना चाहिए और जिसे वह पुनर्स्थापित करता है, उसे साझा करना चाहिए। यह पवित्रशास्त्र में कई बार स्पष्ट किया गया है; केवल यहाँ ही नहीं।
1. बड़ी राजनीतिज्ञता। वचन 21-25
इस शिक्षा में हम अमालेकियों से लूटी गई लूट के वितरण का एक विवरण देखते हैं। जब अमालेकियों ने यहूदा और पलिश्तियों के देश से एक समृद्ध लूट उठा ली थी, तो उन्होंने इसे कामुकता, खाने, पीने और इसके साथ मस्ती करने में खर्च किया। परन्तु, इसके विपरीत, जब दाऊद ने प्राप्त की गई लूट का निपटान किया, तो उसने एक पूरी तरह से अलग सिद्धान्त का पालन किया। वह जानता था कि इस संसार में हमारे पास जो कुछ भी है, उसका उपयोग करने में न्याय और उदारता हमें नियंत्रित करती है। परमेश्वर ने हमें जो दिया है, वह योजना बनाता है कि हमें उसके साथ अच्छा करना चाहिए; न कि अपनी इच्छाओं और स्वार्थों की सेवा करने के लिए इसे उपयोग किया जाए।
दाऊद उन लोगों के लिए धार्मिकता से भरा हुआ और दयालु था, जो पीछे सामान के पास रह रहे थे। वे उन सामग्री की पहरेदारी कर रहे थे और उनकी रक्षा कर रहे थे, जो उनके पास था। अब वे विजेताओं से मिलने और उनकी सफलता पर उन्हें बधाई देने के लिए सामने आए, हालाँकि वे युद्ध के इस अभियान में योगदान नहीं दे सके थे। "और वे दाऊद से और उसके संग के लोगों से मिलने को चले।" हमें दूसरों के माध्यम से किए गए अच्छे कामों से प्रसन्न होना चाहिए, हालाँकि परिस्थितियों ने हमें अलग कर दिया है और हमें इसमें सहायता देने में असमर्थ बना दिया है। "और दाऊद ने उनके पास पहुँचकर उनका कुशल क्षेम पूछा।" दाऊद ने उनके संबोधन अर्थात् अभिवादन को बहुत ही अधिक दयालुता से प्राप्त किया, और यह उनके थके हुए होने के कारण उन्हें फटकार लगाने से बहुत दूर था कि उसने स्वयं को उनके प्रति आभारी, विचारशील, परोपकारी और उदार दिखाया। उन्होंने उसका अभिवादन सलाम किया और उसका कुशलक्षेम पूछा, क्योंकि उन्होंने उसे थका दिया था। उन्होंने उससे शांति की कामना की, जो कि सामान्य इब्री अभिवादन है, उन्होंने उसे आनन्दित रहने के लिए कहा, जो एक संकेत हो सकता है कि उनके पीछे रह जाने पर भी वे कुछ भी गवाएँगे। पवित्रशास्त्र इन विवरणों को नहीं देता है, परन्तु हमारे लिए यह कल्पना करना मुश्किल नहीं होगा कि उनके मुँह के दिखावे ने दाऊद को संकेत दिया होगा कि वे चिन्तित थे। दाऊद ने क्या किया? दाऊद ने इस कहानी में बाइबल में वर्णित कुछ सर्वोत्तम राजनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया है।
दाऊद के कुछ लोगों ने सामान रखने वालों को लूट में हिस्सा मिलने का विरोध किया। दाऊद के कुछ सैनिक, संभवतः वही जो उसे पथराव करने की बात करते थे, अब अपने भाइयों को लूट में से हिस्सा देने से इनकार करने की बात करने लगे। उन्हें "दाऊद के लोगों में दुष्ट और ओछे लोग" कहा गया है (वचन 22)। सबसे अच्छे अगुवों भी इसे अजीब न सोचें कि उनका अनुसरण करने वाले लोग बहुत बुरे होते हैं और जिन्हें सबसे अच्छे बनने के लिए मना नहीं किया जा सकता है। यह अनुमान है, परन्तु हम मान सकते हैं कि दाऊद ने अपने सैनिकों को निर्देश दिया था, और उनके साथ प्रार्थना की थी, और फिर भी उनमें से कई ऐसे थे, जो स्वार्थी, नीच और दुष्ट थे। इस्राएल के प्रधान अदुल्लाम में दाऊद के साथ शामिल नहीं हुए थे; यही लोगों की समस्या थी। यह जानकर कोई आश्चर्य नहीं होगा कि उनमें से कुछ लोग कहेंगे कि पीछे रह गए सामान के पास रहने वाले 200 लोगों को केवल उनकी पत्नियों और बच्चों को देना चाहिए, परन्तु उन्हें लूट में सो कुछ भी नहीं मिलना चाहिए। वे दुष्ट उपद्रवी कहे जाने के योग्य हैं। वे स्वयं लालची और लाभ के लालची थे। यदि 200 को कोई लूट नहीं मिली, तो उपद्रवी अधिक प्राप्त करेंगे; बचा हुआ शेष उनके हिस्से में आ जाएगा। कुछ समय पहले उन्होंने दूसरे आधे हिस्से को वापस पाने के लिए आनन्द के साथ अपना आधा हिस्सा दे दिया होता, फिर भी अब जब उनके पास अपना सब कुछ है, तो वे तब तक संतुष्ट नहीं हैं, जब तक कि वे अपने साथी सैनिकों का हिस्सा भी नहीं ले सकते; इसलिए जल्द ही लोग अपनी कम संपत्ति को भूल जाते हैं। सभी अपनी स्वयं की खोज करते हैं, और अक्सर अपनी स्वयं की तुलना में अधिक।
यह उनके साथी सैनिकों के लिए असंवेदनशील था। उन्हें उनकी पत्नियों और बच्चों को देना, और लूट के उनके हिस्से को नहीं, उन्हें भोजन के लिए मुँह तो देना था, परन्तु बिना भोजन के। यदि उनके पास अपना भरण-पोषण करने के लिए कुछ नहीं होता और उन्हें खिलाने के लिए कुछ नहीं होता, तो उन्हें अपने परिवारों के साथ क्या हर्ष मिल सकता था? क्या वे दूसरों के लिए वैसा ही कर रहे थे, जैसा वे चाहते हैं कि दूसरे उनके लिए करें? वे "दुष्ट और ओछे लोगों" होते हैं, जो दूसरों को परेशान करने में आनन्द प्राप्त करते हैं और इस बात की परवाह नहीं करते हैं कि कौन भूखा है, इसलिए वे भरे हुए हो सकते हैं; अन्य लोग भरे हुए रहते हुए भी भूखे रह जाते हैं।
दाऊद ने किसी भी तरह से इसकी अनुमति नहीं दी, परन्तु आदेश दिया कि जो लोग पीछे सामान के साथ रहे, उन्हें युद्ध में जाने वालों के साथ लूट की सामग्री में से समान हिस्सा मिलना चाहिए। उसने परमेश्वर के प्रति कृतज्ञता के साथ ऐसा किया। हमारे पास जो लूट है, वह "जिसे यहोवा ने हमें दिया है" और इसलिए हमें इसे उसके निर्देशन में अच्छे भण्डारी के रूप में उपयोग करना चाहिए। आइए यह हमें सावधान करे, जब हम परमेश्वर द्वारा हमें सौंपी गई किसी भी चीज का दुरुपयोग करने के लिए लुभाए जाते हैं "परमेश्वर ने हमें बचाने और हमें जीत मनाने में हम पर दया की है, आइए हम उनके प्रति निर्दयी न हों।" हमारे लिए परमेश्वर की दया हमें एक दूसरे के लिए दयालु बनाती है। यह सच था कि वे पीछे रह गए थे, परन्तु उनके साथ न्याय करते हुए यह याद रखना चाहिए कि ऐसा किसी भली मंशा या अपने भाइयों के प्रति सद्भावना की कमी के कारण नहीं, बल्कि इसलिए हुआ था, क्योंकि उनमें हमारे साथ चलने की शक्ति नहीं थी। यह उनकी गलती नहीं थी, बल्कि उनका नुकसान और निराशा थी, इसलिए उन्हें इसके लिए दुखित नहीं किया जाना चाहिए।
हालाँकि इस बार वे सामान के साथ रहे, परन्तु अन्य परिस्थितियों में वे कई बार युद्ध में शामिल हुए और अपनी भूमिका के साथ-साथ अपने भाइयों के लिए भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उनकी पहले की सेवाओं पर अब विचार किया जाना चाहिए, क्योंकि उन्हें आनन्द देने योग्य कुछ था। इसके अतिरिक्त, यह स्मरण रखना चाहिए कि वे सभी पीछे रहकर सारे सामान को देख रहे थे, न कि केवल अपने स्वयं के सामान को। अब भी उन्होंने अच्छा काम किया है, क्योंकि उन्होंने सामान की रक्षा की—उस चीजों की रक्षा की जिसकी देखभाल किसी-न-किसी को करनी ही थी—वरना वह किसी दूसरे शत्रु के हाथ लग सकता था। सेवा का प्रत्येक पद सम्मान का समान पद नहीं है, फिर भी जो किसी भी तरह से सामान्य उद्देश्य के लिए उपयोगी है, भले ही निचले स्तर पर, उन्हें सामान्य लाभों में से भाग मिलना चाहिए। प्राकृतिक शरीर में प्रत्येक अंग का अपना उपयोग होता है और इसलिए उसके पोषण का अपना हिस्सा होता है।
दाऊद ने दुष्ट उपद्रवी लोगों को तर्क और नम्रता के साथ पराजित कर दिया; क्योंकि तर्क की शक्ति, जुनून की शक्ति के बिना पर्याप्त है। उसने उन्हें "हे मेरे भाईयों" कहा (वचन 23)। बड़े लोग अहंकार से अपना अधिकार खो सकते हैं, परन्तु शायद ही कभी शिष्टाचार और विनम्रता से ऐसा हो। इसके अतिरिक्त, उसने आने वाले समय के लिए इस विषय को सदैव के लिए सुलझा लिया, इसे अपने राज्य की एक व्यवस्था और एक सैन्य नीति बना दियाः "लड़ाई में जानेवाले का जैसा भाग हो, सामान के पास बैठे हुए का भी वैसा ही भाग होगा; दोनों एक ही समान भाग पाएँगे" (वचन 24)। जो अपने जीवन को खतरे में डालते हैं और जो गाड़ियों की रखवाली करते हैं, वे समान रूप से साझा करेंगे। हम एक समूह हैं।
यदि हम दूसरों को उनके अधिकार को पाने में उनकी सहायता करते हैं, तो हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि इससे संपत्ति हमारी हो जाती है। यहाँ तक कि दाऊद के दिन से पहले परमेश्वर ने निर्धारित किया कि मिद्यान की लूट सैनिकों और पूरी सभा के बीच विभाजित की जानी चाहिए, "तब उनको आधा–आधा करके एक भाग उन सिपाहियों को जो युद्ध करने को गए थे, और दूसरा भाग मण्डली को दे" (गिनती 31:27)। एक ही सामान्य नियम तब प्रभावी था - कि हम एक दूसरे के सदस्य हैं। भजन संहिता 68:12 कहता है, "अपनी अपनी सेना समेत राजा भागे चले जाते हैं, और गृहस्थिन लूट को बाँट लेती है।" और नए नियम में, चेलों, आरम्भ में, सब की वस्तुएँ साझी थीं, और हमें अभी भी इसका पालन करना चाहिए 1 तीमुथियुस 6:18, "वे भलाई करें, और भले कामों में धनी बनें, और उदार और सहायता देने में तत्पर हों।" मिशनों अर्थात् सेवकाईयों और कलीसिया के काम के लिए कई अनुप्रयोगों के साथ समान रूप से साझा करना और दूसरों के साथ बाँटना एक अच्छी नीति है।
2. पवित्रशास्त्रीय चिन्तन।
अ. हम सभी एक ही समूह में हैं। जो लोग एक अगुवे के साथ स्वयं को जोड़ते हैं, उन्हें अपने नियति को साझा करना चाहिए। छः सौ लोगों ने यहूदिया में अपना घर छोड़ दिया था; शाऊल के अत्याचार को सहने में असमर्थ होकर उन्होंने स्वयं को दाऊद के साथ जोड़ लिया था, और उसे अपना सेनापति बना लिया था। उनमें से कुछ सबसे अच्छे पुरुष थे और कुछ सबसे बुरे। उनमें से कुछ पसन्द की आत्माएँ थीं, जिन्हें दाऊद ने चाहा होगा, परन्तु अन्य अवाँछनीय लोग थे, जिनसे वह आनन्द के साथ छुटकारा पा सकता था। हालाँकि, वे जो भी हों, उन्हें अपने अगुवे और सेनापति के साथ चलना या रुकना चाहिए। यदि उसने सिकलग नगर उन्हें दिया होता, तो उनके पास एक घर और उसमें एक मकान होता, और यदि सिकलग को आग से जला दिया जाता, तो उनके घर बच नहीं पाते। जब दाऊद धुएँ के खंडहरों के बीच खड़ा था, एक निर्धन और एक पत्नी रहित व्यक्ति के रूप में, वैसे ही वे भी उसी स्थिति में खड़े थे। यह नियम हम सभी के लिए अच्छा है, जो स्वयं को मसीह और उसके कारण में शामिल कर चुके हैं; हमें उसके साथ भागी होना चाहिए। क्या हम आज इस नियम का पालन करने के लिए तैयार हैं? यदि मसीह के सुसमाचार के लिए उपहास और तिरस्कार मिलता है, तो आइए हम उसके लिए उपहास और तिरस्कार को पाने के लिए तैयार रहें। आइए हम उनके अपमान में आनन्द के साथ उनके साथ हिस्सा लें, और कभी भी स्वयं में सिकुड़ जाने का स्वप्न न देखें। इसमें एक बड़ा विशेषाधिकार शामिल है, क्योंकि जो लोग उसके अपमान में उसके साथ हैं, वे उसकी महिमा में भी उसके साथ होंगे। यदि हम इस दुष्ट पीढ़ी के बीच में उसकी फटकार साझा करते हैं, तो हम भी उसके सिंहासन पर बैठेंगे, और उसके प्रकट होने के दिन उसकी महिमा साझा करेंगे। मुझे विश्वास है कि आप मेरे साथ जुड़ेंगे और कहेंगे कि हम इसके लिए तैयार हैं, यीशु के साथ डूबने या तैरने के लिए। जीवन या मृत्यु में, जहाँ वह होगा, वहाँ हम, उसके सेवक होंगे। हम हर्ष से क्रूस और मुकुट दोनों को स्वीकार करते हैं, जो हमारे प्रभु यीशु मसीह के साथ आते हैं; हम दोष के अपने पूरे हिस्से को सहन करने के लिए उत्सुक हैं, ताकि हम उसके आनन्द में भाग ले सकें। यदि हम अपने अगुवे का अनुसरण करते हैं और उसकी निन्दा को सहन करते हैं, तो अंत और विवाद वैभवशाली जीत होगी। यह एक अत्यंत दयनीय दृश्य था—दाऊद को अपने पीछे दो सौ आदमियों को छोड़ते हुए और अपनी बहुत ही कम हो चुकी सेना के साथ उस शत्रु का पीछा करते हुए देखना, जो न जाने कहाँ चली गई थी; जो शायद उसकी छोटी-सी टुकड़ी से दस गुना अधिक शक्तिशाली हो सकता थी और जो उनका पीछा करने वालों को मार भी सकती थी। उन लोगों के लिए जो पीछे रह गए थे, यह एक उदास करने वाला दृश्य था कि वे अपने अगुवा को एक टूटे हुए व्यक्ति के रूप में देखते थे, जो उनके जैसे थका हुआ और परेशान था और क्रूर अमालेकियों के पीछे भाग रहा था। वह दृश्य कितना भिन्न था, जब बाद में वह बसोर नाले के पास एक विजेता से भी बढ़कर लौटा! क्या आप आनन्द करनेवालों का गीत नहीं सुनते? सामने कई लोग पशुओं के विशाल झुंड और भेड़ों के झुंड लिए चले आ रहे हैं, और चलते समय गा रहे हैं, "यह दाऊद की लूट है!" फिर आप हथियारों से लैस लोगों को देखते हैं, उनके साथ दाऊद है, जो आनन्द के साथ लूट को लिए चला आ रहा है, और आप उन्हें एक और गीत गाते हुए सुनते हैं; जो लोग पीछे रह जाते हैं, वे जय के साथ चिल्ला उछते हैं, "दाऊद ने सब कुछ ठीक कर लिया! दाऊद ने सब कुछ ठीक कर लिया!" बसोर नाले पर रहने वाले थके लोग, वे मिश्रित गीत सुनते हैं, और पहले एक कोलाहल में शामिल होते हैं, और फिर दूसरे में गाते हैं, "यह दाऊद की लूट है! दाऊद ने सब कुछ ठीक कर लिया!" और यदि हम, उनकी तरह, अपने अगुवा का अनुसरण करते हैं और उसकी निंदा सहन करते हैं, तो हमारा अंत और परिणाम भी एक वैभवशाली जीत होगी। हम गाएँगे, "दाऊद के पुत्र ने सब कुछ वापस पा लिया!"
ब. हम में से कुछ इतने शक्तिशाली लोग नहीं हैं।
दाऊद की सेना के चुने हुए वीरों में—ऐसे योद्धा, जो अपनी जवानी से ही युद्ध-कला में कुशल थे—कुछ ऐसे भी थे, जिनके हाथ कमजोर पड़ गए थे और जिनके घुटने कमजोर हो गए थे, जिन्हें दृढ़ करने की आवश्यकता थी। मसीह की सेना में ज्यादातर समय इस तरह के सैनिक होते हैं। हमारे बीच ऐसे सैनिक हैं, जिनका विश्वास वास्तविक है, और जिनका प्रेम उमण्ड रहा है, और फिर भी, इन सबके बावजूद, अभी उनके काम में उनकी शक्ति कमजोर पड़ गई है, और वे मन से इतने हताश हो चुके हैं कि उन्हें पीछे सामान के साथ ही रुकना पड़ रहा है। संभवतः इनमें से कुछ थके हुए लोग अत्यन्त कमजोर हो गए थे, क्योंकि वे बहुत ज्यादा उलझन में थे। दाऊद पलिश्तियों के राजा के साथ इतना अधिक उलझ गया था कि वह इस्राएल के विरुद्ध लड़ने के लिए आकीश के साथ जाने के लिए विवशता को महसूस कर रहा था। शायद इन लोगों ने स्वयं से कहा, "यह कैसे समाप्त होगा? क्या दाऊद सचमुच हमें शाऊल से लड़ने के लिए प्रेरित करेगा? जब वह उसे उस गुफ़ा में मार सकता था, तो उसने ऐसा नहीं किया, परन्तु घोषणा की कि वह प्रभु यहोवा के अभिषिक्त के विरुद्ध अपना हाथ नहीं उठाएगा; क्या वह अब हमें परमेश्वर के अभिषिक्त के विरुद्ध लड़ने के लिए ले जाएगा? यह दाऊद, जो पलिश्तियों का इतना बड़ा शत्रु था, और उनके योद्धा को मार डाला था, क्या वह उनकी ओर से युद्ध करेगा? वे अपने अगुवा की गतिविधियों से उलझन में थे।
जब आप नहीं जानते कि क्या करना है, तो प्रयास करना सबसे अच्छा होता है। जब परमेश्वर के प्रति सच्चा होना है, तो ऐसा लगता है कि आपको मनुष्य के साथ विश्वास तोड़ना होगा, या अपने मित्रों के प्रति विश्वासयोग्य रहना होगा, यह आपको अपने मसीही कार्यों को छोड़ने पर मजबूर कर देगा, चीजें हैरान करने वाली हैं। ये योद्धा शायद बहुत ज्यादा उलझन में थे, और शायद उन्हें डर था कि परमेश्वर उनके विरुद्ध था, और अब उनकी घटना शर्मसार हो जाएगी, और जब वे सिकलग आए, और पाया कि यह आग से जल रहा है, तो उनके मन की उलझन ने उनके दु:ख में तीव्र कड़वाहट जोड़ दी, और वे मिट्टी में बैठ गए। वे बेहोश होने का नाटक नहीं कर रहे थे, परन्तु वे वास्तव में ऐसे ही थे, क्योंकि मन जल्द ही शरीर पर प्रबल हो सकता है, और जब आत्माएँ प्रश्नों और भय से चिन्तित होती हैं, तो शरीर दु:ख से विफल हो जाता है। यह एक कारण है कि हमारे प्रभु यहोवा के निष्ठावान लोगों में से कुछ बीमार हो सकते हैं, और उन्हें कुछ समय के लिए विश्राम करना पड़े। शायद, जीवन की गति भी इन लोगों की जान ले रही थी। उन्होंने पलिश्तीन में युद्ध के मैदान वाले नगर से सिकलग तक तीन दिनों के लिए आवश्यक यात्रा की थी। ये लोग किसी के साथ भी एक अच्छे दिन की यात्रा कर सकते थे, परन्तु वे पूरे दिन दोहरे गति से यात्रा नहीं कर सकते थे। सबसे बुरी बात यह थी कि उनका दु:ख तब और बढ़ गया। जब उनकी पत्नियाँ छीन ली गई थीं। हालाँकि, जैसा कि बाद में पता चलता है, वे न तो मारी गईं थीं और न ही अन्यथा उन्हें कोई नुकसान पहुँचा था, फिर भी उन्हें यह पता नहीं था, और वे बदतर से डरते थे। एक व्यक्ति के लिए यह जानना कि उसकी पत्नी लुटेरों के हाथों में है, और वह उसे फिर कभी नहीं देख सकता है, कोई छोटी परेशानी नहीं है। उनके पुत्र और पुत्रियाँ भी चले गए थे; वहाँ कोई भी छोटा बच्चा अपने पिता की गोद में नहीं चढ़ रहा था, कोई कोमल पुत्रियाँ "घर आने पर स्वागत है" चिल्लाने के लिए बाहर नहीं आती थी। उनके घर अभी भी जल रहे थे, उनका सामान जल रहा था, और उन्होंने अपनी आवाज उठाई और रोए; क्या यह वास्तव में आश्चर्य की बात है कि उनमें से कुछ उस दु:खद अनुभव को करने के बाद बेहोश हो गए थे? फिर भी ये बेहोश लोग, आखिरकार, दाऊद की सेना में थे। उनके नाम उनके सेनापति के रजिस्टर में उतने ही मजबूती से लिखे हुए थे, जितने मजबूत लोगों के नाम थे। और उन्होंने समूह को नहीं छोड़ा था। उनके पास पूरी सेना में सबसे मजबूत मन वाले लोगों के समान कप्तान था; वे दाऊद को "स्वामी" और "प्रभु" कह सकते थे, क्योंकि वह वास्तव में उनमें सिंह जैसा व्यक्ति था। वे एक ही खतरे में थे, क्योंकि यदि आगे जाने वाली टुकड़ी को पीटा जाता और वे पीछे हट जाते, तो शत्रु उन लोगों आ पड़ते, जो पीछे सामान की रखवाली कर रहे थे। यदि अमालेकियों ने चार सौ को मार डाला होता, तो वे दो सौ तो उनके लिए बहुत छोटा काम था। उन्हें उतना ही महत्वपूर्ण काम करना था, जितना कि अन्य चार सौ को करना था। हालाँकि उन्हें लड़ना नहीं पड़ा, परन्तु उन्हें सामान की देखभाल करनी पड़ी, और इससे लड़ाकों का मन शांत हो गया। नि:सन्देह यह दो सौ के लिए एक बड़ी परीक्षा थी कि उन्हें चार सौ के साथ लड़ाई में जाने की अनुमति नहीं दी गई।
स. सामान रखने वाले सैनिकों का स्वागत करते हैं और दाऊद उनका स्वागत करता है।
थके हुए लोग अपने अगुवे को लौटते हुए देख प्रसन्न हो जाते हैं। क्या आप देखते हैं, जब दाऊद वापस आया तो वे उससे और उन चार सौ लोगों से मिलने आए? और दाऊद? दाऊद ने पीछे घरों में रहने वालों को अभिवादन किया। और यीशु? ओह, वह अभी हमें देख रहा है, हमें बधाई दे रहा है, विशेष रूप से उन लोगों को जिन्हें अलग कर दिया गया है! हमारे राजा का अभिवादन अपनी हार्दिकता के लिए अद्भुत है। वह न तो व्यर्थ प्रशंसा का उपयोग करता है और न ही व्यर्थ के शब्दों का। उसके होंठों से निकलने वाला हर शब्दांश एक बड़ा और ईमानदार से भरा आशीर्वाद है। उसकी आँखों की हर दृष्टि एक प्रेरणा है। जब राजा स्वयं पास आता है, तो यह हमारे लिए सदैव एक जेवनार का दिन होता है! यह एक उच्च दिन और एक छुट्टी है, यहाँ तक कि हम में से सबसे कमजोर लोगों के साथ भी, जब हम उसकी आवाज सुनते हैं। जैसे ही दाऊद के लोग दाऊद से मिलने गए, और वह उनसे मिलने आया, और बहुत आनन्द मनाया, इसलिए अब हमारे बीच बहुत अधिक आनन्द है। दाऊद के पुत्र के पवित्र नाम की महिमा हो, प्रभु यहोवा हमारे पास आया है! हम उसे देखते हैं, और अकथनीय आनन्द के साथ आनन्दित होते हैं। अपने लोगों के प्रति दाऊद का शिष्टाचार स्वतंत्र और सच्चा दोनों था। संभवतः जो लोग पीछे रह गए थे, वे आधे डर गए थे, क्योंकि उनका अगुवा कह सकता है, “थोड़ा यहाँ देखो, हे निकम्मे लोगों, हमने तुम्हारे लिए क्या-क्या किया है!” नहीं; उसने उनका अभिवादन और उन्हें फटकारा नहीं। शायद उन्होंने सोचा होगा, “वह हमें फटकारेगा कि हम लड़ाई में शामिल नहीं हो पाए।” परन्तु नहीं; “वह उदारता से देता है, और फटकार नहीं लगाता।” हमारे प्रभु के साथ भी ऐसा ही है। वह पहचानता है कि हम विश्वासयोग्य रहे हैं, और अपने साथ हमारे लिए प्रतिफल लाता है।
द. सामान रखने वालों के पास दाऊद के रूप में एक वकील है।
थके हुए लोगों के पास अपने वकील के लिए अपना अगुवा होता है। उन गंदी बातों को बोलने वाले और स्वार्थी लोगों को सुनो, बदमाश, ये दुष्ट लोग, ओछे उपद्रवी, वे उन लोगों के विरुद्ध कैसे शिकायत करते हैं, जिन्हें परमेश्वर ने पीड़ित किया है! वे दाऊद के पास आए और चिल्लाने लगे - "ये लोग हमारे साथ नहीं गए थे, इस कारण हम उन्हें अपने छुड़ाए हुए लूट के माल में से कुछ न देंगे, केवल एक एक मनुष्य को उसकी स्त्री और बाल–बच्चे देंगे, कि वे उन्हें लेकर चले जाएँ।" ये साथी जोर से, कठोर आवाजों में बात करते थे, और कमजोर लोगों को बहुत ज्यादा दु:ख पहुँचाते थे। उनके लिए कौन बोलने वाला था? उनका अगुवा, दाऊद, उनके लिए वकील बन गया। वह उनकी एकता की गुहार लगाता है! यिशै के पुत्र के अनुयायी एक हैं और गुटों में बँटे हुए नहीं हैं। दाऊद ने कहा, "हे मेरे भाइयों, तुम उस माल के साथ ऐसा न करने पाओगे, जिसे यहोवा ने हमें दिया है; और उसने हमारी रक्षा की, और उस दल को जिसने हमारे ऊपर चढ़ाई की थी, हमारे हाथ में कर दिया है।" परमेश्वर ने लूट को केवल आपको ही नहीं, बल्कि हम सभी को दिया है। हम सभी भाइयों का एक ही समूह है। संतों की एकता कमजोरों की सांत्वना है। भाइयों, हमारा प्रभु यीशु मसीह आज अपने थके हुए लोगों को यह कहकर मुकुट देता है कि हम सब उसमें एक हैं।
इस पर विश्वास करें। फिर ऐसा आचरण करें, मानो आप इस पर विश्वास करते हैं, और परमेश्वर के लोगों का आनन्द के साथ नेतृत्व करें।