अनावश्यक लड़ाइयाँ

अध्याय अट्ठावन


2 शमूएल 2:12-17

Ron Meyers

हमारे कितने युद्ध वास्तव में आवश्यक होते हैं? उनमें से कितने हमारे सच्चे शत्रु के विरुद्ध हैं? उनमें से कितने ऐसे व्यक्ति के साथ हैं, जिनके माध्यम से हमारा सच्चा शत्रु काम कर रहा है? उनमें से कितने एक समूह के साथी के विरुद्ध हैं? हम शाऊल के घराने और दाऊद के घराने के बीच संघर्ष की इस कहानी में आँतरिक कलह और विभाजन के बारे में जानेंगे। हम एक युद्ध और एक विभाजन के बारे में जानेंगे, जिसे होने की भी आवश्यकता नहीं थी।


12नेर का पुत्र अब्नेर, और शाऊल के पुत्र ईशबोशेत के जन, महनैम से गिबोन को आए। 13तब सरूयाह का पुत्र योआब, और दाऊद के जन, हेब्रोन से निकलकर उनसे गिबोन के पोखरे के पास मिले; और दोनों दल उस पोखरे के एक एक ओर बैठ गए। 14तब अब्नेर ने योआब से कहा, “जवान लोग उठकर हमारे सामने खेलें।” योआब ने कहा, “वे उठें।” 15तब वे उठे, और बिन्यामीन, अर्थात् शाऊल के पुत्र ईशबोशेत के पक्ष के लिये बारह जन गिनकर निकले, और दाऊद के जनों में से भी बारह निकले। 16और उन्होंने एक दूसरे का सिर पकड़कर अपनी अपनी तलवार एक दूसरे के पाँजर में भोंक दी; और वे एक ही संग मरे। इससे उस स्थान का नाम हेल्कथस्सूरीम पड़ा, वह गिबोन में है। 17उस दिन बड़ा घोर युद्ध हुआ; और अब्नेर और इस्राएल के पुरुष दाऊद के जनों से हार गए।


1. समय के अंतर को पाट देना।

दाऊद हेब्रोन में सात वर्ष और छह महीने तक राजा रहा। ईशबोशेत दो वर्ष तक इस्राएल का राजा रहा। ईशबोशेत की मृत्यु के तुरन्त बाद अब्नेर इस्राएल को दाऊद के पास लाना आरम्भ कर देता है। हेब्रोन में दाऊद के शासनकाल के साढ़े सात वर्ष और गिलाद में यरदन के पूर्व में महनैम में ईशबोशेत के दो वर्ष के शासनकाल के साथ कैसे मेल खाते हैं, यह पवित्रशास्त्र में स्पष्ट नहीं किया गया है या और ठीक से ज्ञात नहीं है। हालाँकि, तार्किक रूप से कहें, तो इस परिस्थिति का आंकलन करना इस प्रकार हो सकता है; जब तक अब्नेर ने अंततः ईशबोशेत को राजा के रूप में स्थापित नहीं किया, तब तक इस्राएल एक लंबे समय तक राजा के बिना बिगड़ी हुई अव्यवस्था में रहा। ईशबोशेत दो वर्ष के लिए राजा है और उसकी मृत्यु के बाद, अर्थात् उसके दो कर्मचारियों के द्वारा उसे उसके बिछौने पर ही मार डालने के बाद, इस्राएल फिर से एक राजा के बिना है और अब्नेर इस्राएल को दाऊद के पास लाने की कोशिश करता है। शाऊल के बाद की पूर्व-दाऊद काल की घटनाओं का समय ज्ञात नहीं है, परन्तु वर्णित घटनाएँ ज्ञात हैं। हम उन बातों से सीखने की कोशिश करेंगे, जिन्हें परमेश्‍वर ने हमारे सीखने के लिए अपने वचन में शामिल की थीं।


2. युद्ध का स्थान। वचन 12, 13

12नेर का पुत्र अब्नेर, और शाऊल के पुत्र ईशबोशेत के जन, महनैम से गिबोन को आए। 13तब सरूयाह का पुत्र योआब, और दाऊद के जन, हेब्रोन से निकलकर उनसे गिबोन के पोखरे के पास मिले; और दोनों दल उस पोखरे के एक एक ओर बैठ गए।


भूगोल का एक संक्षिप्त पाठ हमें इस नाटक के अगले भाग को समझने में सहायता करेगा। महनैम का अर्थ "दो शिविर" से है और यह उत्तर और पूर्व में यरदन नदी के दूर की ओर यब्बोक नदी के पास है। यह वह स्थान है, जहाँ कई वर्ष पहले याकूब ने स्वर्गदूत के साथ कुश्ती अर्थात् मल्लयुद्ध किया था। कई वर्षों बाद दाऊद वहाँ से भाग जाएगा, जब उसका पुत्र अबशालोम उसके विरुद्ध विद्रोह करेगा और उसे मारने की कोशिश करेगा। महनैम, मध्य इस्राएल से बहुत दूर होने के कारण, अब्नेर द्वारा यह सोचा गया होगा कि दाऊद को पूर्व में दूर के नगर में रुचि नहीं होगी, और हेब्रोन में दक्षिण में दाऊद की सेनाओं से कुछ दूरी पर होने के कारण इस्राएल के उत्तरी गोत्रों के पास स्वयं को मजबूत करने का समय हो सकता है। ईशबोशेत और अब्नेर के मानकों को वहाँ स्थापित करने के बाद, इस्राएल के सभी गोत्रों के बिना सोच वाले लोग ईशबोशेत और अब्नेर के अधीन हो गए, दाऊद के लिए केवल यहूदा को छोड़ दिया गया। यह दाऊद के लिए परमेश्‍वर की प्रतिज्ञाएँ में विश्‍वास और उसके धैर्य की एक और परीक्षा थी, कि क्या वह उस प्रतिज्ञाएँ को पूरा करने के लिए परमेश्‍वर के समय की प्रतीक्षा कर सकता था। गिबोन, उत्तर-पूर्व में महनैम और दक्षिण में हेब्रोन के बीच, सूर्य की पहाड़ी थी, जो अपने झरनों के लिए प्रसिद्ध थी, यह यरूशलेम के उत्तर-पश्‍चिम में स्थित एक कनानी और इस्राएली नगर था। ईशबोशेत और दाऊद की सेनाओं के बीच पहली लड़ाई को तेज करने वाली प्रतिस्पर्धा को समझने के हमारे उद्देश्यों के लिए हमें केवल यह जानने की आवश्यकता है कि अब्नेर की सेना उत्तर-पूर्व से आई थी और दाऊद के लोग मध्य इस्राएल में यरूशलेम के उत्तर-पश्‍चिम और पास के गिबोन में एक पोखरे के पास उनसे मिले थे। स्पष्ट तौर पर दाऊद के लोग इस मुलाकात के लिए हेब्रोन से गिबोन की यात्रा करते हैं।


ऐसा प्रतीत होता है कि कोई भी पक्ष अपनी पूरी सेना को मैदान में नहीं लाया, क्योंकि घात किए गए लोगों की सँख्या अपेक्षाकृत कम थी। हमें आश्‍चर्य हो सकता है कि यहूदा के सभी या अधिकांश लोग वहाँ नहीं आए और इस तरह उन्होंने दाऊद के लिए अधिक जोरदार ढंग से कार्य नहीं किया, ताकि पूरे राष्ट्र को उसके प्रति शीघ्र आज्ञाकारिता में लाया जा सके। परन्तु हमें दाऊद के चरित्र को स्मरण रखना चाहिए। यह संभावना है कि दाऊद उन्हें इतनी आक्रामक कार्यवाही करने की अनुमति नहीं देगा कि एक बड़ा सैन्य अभियान चलाया जा सके, इसके बजाय वह राजा के बदलाव को स्वाभाविक रूप से होने तक प्रतीक्षा करने का विकल्प चुनता है या जब तक कि परमेश्‍वर उसके लिए परिवर्तन को प्रभावित नहीं करता है, अर्थात् इस्राएल का लहू बहाये बिना। मनुष्यों का बड़ा अगुवा और राजा जो कि वह था, दाऊद जानता था कि "वह उन्हें सताव और हिंसा से बचा लेगा, क्योंकि उनका लहू उसकी दृष्टि में बहुमूल्य था।" जीवन मूल्यवान है और हम लोगों को अनावश्यक रूप से नहीं मारते या उसे व्यर्थ खर्च नहीं कर देते हैं। यहाँ तक कि जो उसके विरोधी थे, उन्हें भी दाऊद अपनी प्रजा समझता था और उनके साथ वैसा ही व्यवहार करता था। जबकि ईशबोशेत की ओर से यह एक अलग कहानी है, उसके पास अलग नेतृत्व के अधीन सोचने का एक अलग तरीका है, मूर्ख ईशबोशेत और महत्वाकांक्षी अब्नेर की सोच वहाँ काम कर रही थी।


इतना आश्‍चर्यचकित न होइए कि इस्राएल के लोग धीरज से प्रतीक्षा कर सकते थे, और इतने वर्षों तक ईशबोशेत के नीचे विश्राम से जीवन व्यतीत कर सकते थे। 1 इतिहास 12:23 कहता है, "फिर लोग लड़ने के लिये हथियार बाँधे हुए हेब्रोन में दाऊद के पास इसलिये आए कि यहोवा के वचन के अनुसार शाऊल का राज्य उसके हाथ में कर दें : उनके मुखियों की गिनती यह है।" जो लोग दाऊद के पक्ष में गए, उनकी एक सोच थी। हालाँकि, इस्राएल में लोगों की सँख्या केवल प्रतीक्षा करने के लिए बहुत ज्यादा इच्छुक लग रही थी। वे शायद दोहरे मन के नहीं थे, और फिर भी साढ़े सात वर्ष तक उनमें से अधिकांश अपने कार्यों में तटस्थ रहे थे, यदि अपने मन से नहीं, अन्यथा वे प्रतीक्षा करना पसन्द करते थे और इस बात पर बहस या लड़ाई नहीं करना पसन्द करते थे कि लोक प्रशासन पर किसका हाथ था। शायद वे सही समय की प्रतीक्षा कर रहे थे, क्योंकि वे भी "समय को समझ गए होंगे और जानते होंगे कि इस्राएल को क्या करना चाहिए।"


3. अनावश्यक लड़ाई का आरम्भ जिसने अनावश्यक युद्ध को आरम्भ किया। वचन 14-16

"14तब अब्नेर ने योआब से कहा, “जवान लोग उठकर हमारे सामने खेलें।” योआब ने कहा, “वे उठें।” 15तब वे उठे, और बिन्यामीन, अर्थात् शाऊल के पुत्र ईशबोशेत के पक्ष के लिये बारह जन गिनकर निकले, और दाऊद के जनों में से भी बारह निकले। 16और उन्होंने एक दूसरे का सिर पकड़कर अपनी अपनी तलवार एक दूसरे के पाँजर में भोंक दी; और वे एक ही संग मरे। इससे उस स्थान का नाम हेल्कथस्सूरीम पड़ा, वह गिबोन में है।" इस लड़ाई में, अब्नेर आक्रमण करने वाला था, जबकि दाऊद यह देखने के लिए (शायद हेब्रोन में) बैठा था कि यह मुद्दा कैसे सुलझेगा। परन्तु शाऊल के घराने, जिसका मुखिया अब्नेर था, ने चुनौती दी, और वे सभी इससे पीड़ित हुए। विवादस्पद मुद्दों से निपटने के लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ना सर्वोत्तम है। नीतिवचन 25:8 कहता है, "झगड़ा करने में जल्दी न करना नहीं तो अन्त में जब तेरा पड़ोसी तेरा मुँह काला करे तब तू क्या कर सकेगा?" झगड़ा करने में फुर्ती न करें। मूर्ख के होंठ और हाथ कभी-कभी अनावश्यक विवाद में पड़ जाते हैं।

प्रतियोगिता का स्थान, युद्ध का आरम्भ गिबोन था। अब्नेर ने इसे इसलिए चुना, क्योंकि यह बिन्यामीन के भाग में था, जहाँ शाऊल के सबसे ज्यादा मित्र थे। हालाँकि अब्नेर ने युद्ध का प्रस्ताव रखा, परन्तु दाऊद के सेनापति योआब ने इसे अस्वीकार नहीं किया, परन्तु उसके साथ युद्ध अभियान में शामिल हो गया, और गिबोन के पोखरे के पास उससे मुलाकात की। दाऊद का उद्देश्य, जो परमेश्‍वर की प्रतिज्ञा पर आधारित था, भूमि के किसी भी नुकसान से नहीं घबराया। उनके बीच विद्यमान पोखरे ने दोनों पक्षों को विचार-विमर्श करने का समय दिया।


युद्ध को सबसे पहले अब्नेर द्वारा प्रस्तावित किया गया था, और योआब द्वारा स्वीकार किया गया था, प्रत्येक पक्ष के बारह सैनिकों के बीच यह होना था। ऐसा लगता है कि कौशल की यह प्रतियोगिता खेल में आरम्भ हुई थी। "तब अब्नेर ने योआब से कहा, "जवान लोग उठकर हमारे सामने खेलें।" योआब ने कहा, "वे उठें" (वचन 14)।  शायद शाऊल ने अपने लोगों को मनोरंजन के रूप में उपयोग किया था, वास्तव में एक अत्याचारी की तरह, और अब्नेर ने उससे सीखा था कि वह घावों और मृत्यु को खेल बनाता है और लहू और भय के दृश्यों से स्वयं को भटकाता है। उनका अर्थ था, "उन्हें मल्लुयद्ध अर्थात् कुश्ती करने दें” जब उसने कहा, "वे उठे अर्थात् उन्हें ऐसा करने दें।" स्पष्ट तौर पर वे इसे एक खेल के रूप में सोचते थे; एक खेल बस। मूर्ख पाप को ठट्ठों में उड़ाता है, परन्तु जो मनुष्य के लहू और जीवन से खेल सकता है, वह मनुष्य होने के नाम के योग्य नहीं है। नीतिवचन 26:18-19 कहता है, "जैसा एक पागल जो जलती लकड़ियाँ और मृत्यु के तीर फेंकता है, वैसा ही वह भी होता है जो अपने पड़ोसी को धोखा देकर कहता है, "मैं तो मजाक कर रहा था।"" परन्तु योआब, जो दाऊद से कुछ हद तक प्रशिक्षित और प्रभावित था, उसके पास इतनी समझ थी कि वह इस तरह का प्रस्ताव नहीं देता, फिर भी जब दूसरे ने इसे दिया तो उसका विरोध करने के लिए उसके पास पर्याप्त उत्तर नहीं था। वह एक सैनिक के रूप में अपने सम्मान पर खड़ा था, और उसने सोचा कि एक चुनौती को अस्वीकार करना, उसकी प्रतिष्ठा पर एक धब्बा होगा, और इसलिए कहा, "वे उठे अर्थात् उन्हें ऐसा करने दें” ऐसा नहीं था कि वह खेल को पसन्द करता था, या आशा करता था कि द्वंद्व निर्णायक होगा, परन्तु वह अब्नेर से भयभीत नहीं होगा। घमण्डी लोगों की सनक के लिए कितने अनमोल जीवन का बलिदान दिया जा चुका है!


प्रत्येक पक्ष के बारह को तदनुसार प्रतियोगिता में प्रवेश करने के लिए नायक के रूप में बुलाया गया था, जीवन और मृत्यु की एक दोहरी न्यायपीठ, दूसरों की नहीं, बल्कि उनकी अपनी। हालाँकि यह आरम्भ तो हुआ, पर यह लहू बहाने में जाकर समाप्त हुआः "और उन्होंने एक दूसरे का सिर पकड़कर अपनी अपनी तलवार एक दूसरे के पाँजर में भोंक दी; और वे एक ही संग मरे" (वचन 16)। उन्हें लड़ने की कोई आवश्यकता नहीं थी। उनके प्राण को कोई खतरा नहीं था। वे अपने परिवार या नगर की रक्षा नहीं कर रहे थे। वे सम्मान से प्रेरित थे, शत्रुता से नहीं। सभी चौबीस मारे गए, वे एक-दूसरे के लिए इतने समान थे, और इतने दृढ़ थे कि कोई भी पक्ष न तो भीख नहीं माँगेगा और न ही आत्मसमर्पण नहीं करेगा। जो दूसरे लोगों के जीवन पर प्रहार करते हैं, वे अक्सर अपने स्वयं के जीवन को समाप्त कर देते हैं।


दोनों पक्षों की शक्ति और लड़ने की इच्छा के संतुलन और समानता को इस स्थान को दिए गए नाम में स्मरण किया गया थाः हेल्कथस्सूरीम – यह या तो चट्टानी लोगों का क्षेत्र था, अर्थात् ऐसे पुरुष जो न केवल शरीर में मजबूत थे, बल्कि दृढ़ और अडिग आकार वाले थे, जो मृत्यु को देखकर नहीं डरते थे - या इसका अर्थ खंजर वाला क्षेत्र या शत्रुता वाला क्षेत्र भी हो सकता है। भजन संहिता 76:5 कहता है, "दृढ़ मनवाले लुट गए, और भारी नींद में पड़े हैं; और शूरवीरों में से किसी का हाथ न चला।" यही यहाँ हुआ। लोगों के लिए इतने बड़े मूल्य को प्राप्त करने के लिए बुरा सम्मान मिला! इस प्रतिद्वंद्विता के खत्म होने से पहले साढ़े सात वर्षों में कई और लोग मर गए होंगे। हालाँकि, उस लड़ाई के विपरीत, मसीही को आशा है, क्योंकि हमारी लड़ाई में, जो लोग मसीह के लिए अपने प्राण गँवाते हैं, वे उसे फिर से पा लेते हैं।


4. पहली लड़ाई का परिणाम। वचन 17

"17उस दिन बड़ा घोर युद्ध हुआ; और अब्नेर और इस्राएल के पुरुष दाऊद के जनों से हार गए।" प्रतियोगिता के बाद, जिसके परिणामस्वरूप चौबीस सैनिक पोखरे के पास मरे पड़े थे, और अधिक - अंततः पूरी सेना युद्ध में शामिल - हो गई थी, और इस पहली लड़ाई में अब्नेर की सेना को पराजित कर दिया गया था, चौबीस के बीच प्रतियोगिता एक बिना किसी निर्णय वाली निकली, जिसमें दोनों पक्षों के सभी मारे गए थे, "वे एक ही संग मर गए” और इसलिए प्रतियोगिता का बहुत विस्तार हुआ। अब्नेर और उसकी सेना जिसने मूल रूप से चुनौती दी थी, नुकसान के साथ वापस चली गई। दाऊद के पक्ष में परमेश्‍वर था और उसका पक्ष विजयी हुआ।


परन्तु लोगों और स्त्रियों के एक मसीही संगठन के भीतर एक लड़ाई, या एक युद्ध या यहाँ तक कि एक बहस में भी कोई नहीं जीतता है। यीशु ने यही प्रार्थना की है कि "...वे सब एक हों; जैसा तू हे पिता मुझ में है, और मैं तुझ में हूँ, वैसे ही वे भी हम में हों" (यूहन्ना 17:21)।" एक पक्ष कह सकता है कि यदि उन्हें अवसर मिल जाता, तो वे जीत जाते, परन्तु क्या उनके पास अभी भी दूसरे पक्ष का प्रेम और सम्मान है? जीतने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि हम सभी एक साथ जीतें और पवित्र आत्मा हमें ऐसा करने के लिए ज्ञान दे सकता है।

5. वह युद्ध जो हमें नहीं लड़ना चाहिए, और वह युद्ध जो हमें लड़ना चाहिए।

सभोपदेशक 3:1 और 8 कहता है, "हर एक बात का एक अवसर और प्रत्येक काम का, जो आकाश के नीचे होता है, एक समय है...प्रेम करने का समय, और बैर करने का भी समय; लड़ाई का समय, और मेल का भी समय है।"  भू-राजनीतिक क्षेत्र में यह सच है और जब एक राष्ट्र पर आक्रमण करने वाले द्वारा आक्रमण किया जाता है, तो जिस राष्ट्र पर आक्रमण किया गया होता है, उसे अपनी मातृभूमि, समुदायों और परिवारों की रक्षा के लिए लड़ना चाहिए। यह उस राष्ट्र के लिए युद्ध का समय होता है। परन्तु उपदेशक 2 के उस सही अनुप्रयोग के अतिरिक्त, मैं एक और सही तरीके से उपदेशक 2:8 को भी लागू करना चाहता हूँ। हमारे मसीही भाई, समूह के साथी, मित्र, यहाँ तक कि मसीही मित्र और हमारे से अलग राय रखने वाले साथी अभी भी समूह के साथी हैं। हम अपने विचारों के मतभेदों के बारे में स्पष्ट चर्चा कर सकते हैं, परन्तु वे हमारे शत्रु नहीं हैं और हमें उनसे नहीं लड़ना चाहिए। हमारे पास एक शत्रु है और हमें उस शत्रु से लड़ना चाहिए। एक मसीही का सच्चा शत्रु मांस और लहू नहीं है और उस शत्रु के साथ हमारी लड़ाई में हम जिन हथियारों का उपयोग करते हैं, वे शारीरिक नहीं हैं, बल्कि आत्मिक हैं। 2 कुरिन्थियों 10:4, 5 कहता है, "क्योंकि हमारी लड़ाई के हथियार शारीरिक नहीं, पर गढ़ों को ढा देने के लिये परमेश्‍वर के द्वारा सामर्थी हैं। 5इसलिये हम कल्पनाओं का और हर एक ऊँची बात का, जो परमेश्‍वर की पहिचान के विरोध में उठती है, खण्डन करते हैं; और हर एक भावना को कैद करके मसीह का आज्ञाकारी बना देते हैं।" इफिसियों 6:11-12 कहता है, "परमेश्‍वर के सारे हथियार बाँध लो कि तुम शैतान की युक्‍तियों के सामने खड़े रह सको। 12क्योंकि हमारा यह मल्‍लयुद्ध लहू और मांस से नहीं परन्तु प्रधानों से, और अधिकारियों से, और इस संसार के अन्धकार के हाकिमों से और उस दुष्‍टता की आत्मिक सेनाओं से है, जो आकाश में हैं।" यीशु की सेना में हम सैनिकों को सही लड़ाई और सही शत्रु के विरुद्ध लड़ना सीखना चाहिए। हम साथ ही अपने संगी विश्‍वासियों से प्रेम करते हैं और संगति का आनन्द लेते हैं। योआब और अब्नेर दोनों साथी इस्राएलियों से लड़ रहे थे! वे एक अनावश्यक लड़ाई लड़ रहे थे। उनका पूरा सैन्य प्रयास, पूरी परियोजना एक व्यर्थ, एक अनावश्यक नुकसान, विरोध था और इससे पैदा हुई विधवाओं और अनाथों को अनावश्यक दु:ख हुआ।


मुझे बताने दें कि हम कैसे पवित्रशास्त्र का उपयोग कर सकते हैं और हम अपने घुटनों पर एक आवश्यक लड़ाई लड़ सकते हैं। परमेश्‍वर उठें और उसके शत्रु तितर-बितर हों, उसके शत्रु उसके सामने से भागें, मजबूत व्यक्ति बंधा हुआ हो और उसे लूट लिए जाए, शांति का परमेश्‍वर शीघ्र ही हमारे पैरों के नीचे शैतान के सिर को कुचल दे, और हर बुरी कल्पना जो स्वयं को परमेश्‍वर के विरुद्ध ऊँचा करती है, वह हमें प्रलोभन में नहीं ले जाए, बल्कि हमें बुराई से बचाएँ, प्रेम, आनन्द, शांति, प्रार्थना, प्रशंसा और आराधना स्वर्ग में और फिर सांसारिक क्षेत्र में चलती रह सकती है, झूठ बोला जा सकता है, चोरी, धोखाधड़ी, विकृति, कामुकता से भरा पाप और दुष्टात्माओं से निपटने के लिए स्वर्ग में और फिर सांसारिक क्षेत्र में, जब शत्रु आता है, जैसे कि बाढ़ उसके विरुद्ध उठाती है, तब नरक के फाटक यीशु मसीह की कलीसिया के विरुद्ध प्रबल नहीं हो सकते हैं, परन्तु इसके विपरीत, यीशु मसीह की कलीसिया नरक के द्वारों के विरुद्ध प्रबल हो सकती है। शासकों, अधिकारियों, इस संसार की अंधेरे वाली शक्तियों और स्वर्गीय क्षेत्र में बुराई की आत्मिक शक्तियों को उखाड़ फेंका जाए, उन्हें हटा दिया जाए, नष्ट किया जाए और गिरा दिया जाए।


मेरा भाई, मेरी बहिन, परमेश्‍वर की सेना में एक शक्तिशाली हथियार बनें, सही शत्रु से लड़ें और अपने साथी मसीही सैनिकों से प्रेम करें। हम अनावश्यक युद्ध या लड़ाई नहीं लड़ेंगे। वरन् हम इस अनावश्यक लड़ाई से सीखेंगे।