अब्राहम की परीक्षा
अध्याय उन्नीस
उत्पत्ति 22:1-10

Ron Meyers
1इन बातों के पश्चात् ऐसा हुआ कि परमेश्वर ने अब्राहम से यह कहकर उसकी परीक्षा की, “हे अब्राहम!” उसने कहा, “देख, मैं यहाँ हूँ।” 2उसने कहा, “अपने पुत्र को अर्थात् अपने एकलौते पुत्र इसहाक को, जिस से तू प्रेम रखता है, संग लेकर मोरिय्याह देश में चला जा; और वहाँ उसको एक पहाड़ के ऊपर जो मैं तुझे बताऊँगा होमबलि करके चढ़ा।” 3अत: अब्राहम सबेरे तड़के उठा और अपने गदहे पर काठी कसकर अपने दो सेवक, और अपने पुत्र इसहाक को संग लिया, और होमबलि के लिये लकड़ी चीर ली; तब निकल कर उस स्थान की ओर चला, जिसकी चर्चा परमेश्वर ने उससे की थी। 4तीसरे दिन अब्राहम ने आँखें उठाकर उस स्थान को दूर से देखा; 5और उसने अपने सेवकों से कहा, “गदहे के पास यहीं ठहरे रहो; यह लड़का और मैं वहाँ तक जाकर, और दण्डवत् करके, फिर तुम्हारे पास लौट आएँगे।” 6तब अब्राहम ने होमबलि की लकड़ी ले अपने पुत्र इसहाक पर लादी, और आग और छुरी को अपने हाथ में लिया; और वे दोनों एक साथ चल पड़े। 7इसहाक ने अपने पिता अब्राहम से कहा, “हे मेरे पिता,” उसने कहा, “हे मेरे पुत्र, क्या बात है?” उसने कहा, “देख, आग और लकड़ी तो हैं; पर होमबलि के लिये भेड़ कहाँ है?” 8अब्राहम ने कहा, “हे मेरे पुत्र, परमेश्वर होमबलि की भेड़ का उपाय आप ही करेगा।” और वे दोनों संग संग आगे चलते गए।
9जब वे उस स्थान को जिसे परमेश्वर ने उसको बताया था पहुँचे; तब अब्राहम ने वहाँ वेदी बनाकर लकड़ी को चुन चुनकर रखा, और अपने पुत्र इसहाक को बाँध कर वेदी पर की लकड़ी के ऊपर रख दिया। 10फिर अब्राहम ने हाथ बढ़ाकर छुरी को ले लिया कि अपने पुत्र को बलि करे। 11तब यहोवा के दूत ने स्वर्ग से उसको पुकार के कहा, “हे अब्राहम, हे अब्राहम!” उसने कहा, “देख, मैं यहाँ हूँ।”
जब अब्राम कनान देश के लिए चला, तो ऐसा लगा कि वह अपने पिता से ज्यादा परमेश्वर से प्रेम करता था। अब उसकी एक और परीक्षा की जाती है कि क्या वह अपने बेटे से ज्यादा परमेश्वर से प्रेम करता है। परमेश्वर के साथ अपनी लंबी यात्राओं और अनुभवों के बाद क्या अब्राहम का विश्वास इतना मजबूत, शक्तिशाली और विजयी बना रहा? अब्राहम निश्चित रूप से अपने बुढ़ापे के बेटे से बहुत प्रेम करता था, इसलिए यह एक असामान्य रूप से कठिन परीक्षा थी। प्रभु की स्तुति करें, अब्राहम इस पर जय पाता है।
हम कुछ समय से अब्राहम की रोमांचक बातों की जाँच कर रहे हैं, जो नौ अध्यायों में वर्णित हैं। अब, "इन बातों के पश्चात्" शब्दों से परीक्षा आरम्भ हुई। अन्य सभी अभ्यासों के बाद, वह सभी कठिनाइयों और परेशानियों से गुजर चुका था। अब, शायद, उसने सोचा होगा कि तूफान सब चले गए हैं; परन्तु, उसकी अन्य सभी परीक्षाओं के बाद, यह सबसे कठिन मुलाकात का समय आता है, जो अभी तक किसी भी तुलना में सबसे ज्यादा तीव्र थी। पहले की कई परीक्षाएँ समस्याओं को समाप्त नहीं करती हैं या हमें आगे की परीक्षाओं से सुरक्षित नहीं करती हैं। जब युद्ध खत्म हो जाता है, तो सैनिक अपने कवच उतार देते हैं, परन्तु अब्राहम का युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ था। "इस्राएल के राजा ने उत्तर देकर कहा, "उससे कहो, ‘जो हथियार बाँधता हो वह उसके समान न फूले जो उन्हें उतारता हो"" (1 राजा 20:11)। जब नई समस्याएँ पैदा हुईं, तो दाऊद भी उलझन में पड़ गया। "मैं ने तो अपने चैन के समय कहा था, कि मैं कभी नहीं टलने का। हे यहोवा, अपनी प्रसन्नता से तू ने मेरे पहाड़ को दृढ़ और स्थिर किया था; जब तू ने अपना मुख फेर लिया तब मैं घबरा गया" (भजन संहिता 30:6 एवं 7)। कई बार मैंने भी ऐसा ही महसूस किया और पूछा है, 'क्या मैंने पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं लिया था?' जैसे अब्राहम की परीक्षाएँ समाप्त नहीं हुई थीं, वैसे ही हमारे भी नहीं होती हैं।
यह परमेश्वर ही था, जिसने इस परीक्षा को आरम्भ किया था। परमेश्वर जो कुछ भी करता है, वह अच्छा ही करता है। इसलिए जब हम देखते हैं कि परमेश्वर ने उसे परीक्षा में डाला, तो हम एक अच्छे परिणाम की आशा कर सकते हैं। यह अब्राहम को पाप की ओर आकर्षित करने के लिए नहीं था, जैसा शैतान चाहेगा। दरअसल, यदि अब्राहम ने इसहाक का बलिदान दिया होता, तो उसने पाप नहीं किया होता। उसको मिला आदेश, परमेश्वर की ओर से आने के कारण, उसे उचित ठहराता है। हम मान सकते हैं कि परमेश्वर के पास कारण भले थे, और वे अब्राहम को कृपा की खोज करने के लिए बनाए गए थे, वे कितने शक्तिशाली थे, ताकि वे स्तुति, महिमा और सम्मान को प्रकाश में ला सकें, जैसा कि 1 पतरस 1:7 कहता है, "और यह इसलिये है कि तुम्हारा परखा हुआ विश्वास, जो आग से ताए हुए नाशवान् सोने से भी कहीं अधिक बहुमूल्य है, यीशु मसीह के प्रगट होने पर प्रशंसा और महिमा और आदर का कारण ठहरे" (1 पतरस 1:7)। उसी प्रकार परमेश्वर ने अय्यूब को परीक्षा में डाला, ताकि वह न केवल एक अच्छा व्यक्ति, बल्कि एक बड़ा व्यक्ति बन सके। परमेश्वर ने अब्राहम को परीक्षा में डाला या हम कह सकते हैं कि परमेश्वर ने अब्राहम को एक ऊँचे स्तर पर उठाया, क्योंकि एक विद्वान जो अच्छी तरह से सीखता है, तब ही उसे उच्च श्रेणी के स्तर पर रखा जाता है। दृढ़ विश्वास अक्सर कठिन परीक्षाओं से उत्पन्न होता है और कठिन कार्यों से विकसित होता है। यह प्रक्रिया आप में भी होगी, यदि आप परमेश्वर के लिए एक मजबूत और हियाव से भरी ऊँचाई-को-प्राप्त करने वाले बनने की आशा करते हैं।
इस परीक्षा में परमेश्वर ने उसे दर्शन दिए, जैसे उसने उसे नाम से बुलाने से पहले किया था, नया नाम परमेश्वर ने उसे दिया था। अब्राहम ने एक अच्छे सेवक की तरह तुरन्त उत्तर दिया, "मैं यहाँ हूँ।" अब्राहम को शायद अधिक पुष्टि करने वाले कथनों की आशा रही होगी, जिसे वह सुनने के आदी हो गया था; "मेरा प्रभु यहोवा अपने सेवक से क्या कहता है?" संभवतः वह उत्पत्ति 15:1 की तरह कुछ नए प्रतिज्ञा की आशा कर रहा था, "अब्राम, मत डर।" या उत्पत्ति 17:1 के समान "मैं सर्वशक्तिमान् ईश्वर हूँ; मेरी उपस्थिति में चल और सिद्ध होता जा।" परन्तु नहीं, उसके बड़े आश्चर्य के लिए, परमेश्वर को इस बार उससे जो कहना है, वह, संक्षेप में, "अब्राहम, जा अपने बेटे को होमबलि करके चढ़ा" था।
"अपने पुत्र को अर्थात् अपने एकलौते पुत्र इसहाक को, जिस से तू प्रेम रखता है, संग लेकर मोरिय्याह देश में चला जा; और वहाँ उसको एक पहाड़ के ऊपर जो मैं तुझे बताऊँगा होमबलि करके चढ़ा" (वचन 3)। जब परमेश्वर बोलता है, तो अब्राहम, निस्संदेह, हर शब्द पर ध्यान देता है, और ध्यान से उसे सुनता है; और उसका हर शब्द इस बार उसकी हड्डियों में एक तलवार की तरह हैः परीक्षा कठिन वाक्यांशों से भरी हुई थी। क्या यह सर्वशक्तिमान के लिए कोई आनन्द की बात होगी कि वह दु:ख उठाए? नहीं, ऐसा नहीं है; फिर भी, जब अब्राहम के विश्वास की परीक्षा की जानी है, तो ऐसा लगता है कि परमेश्वर को इसे कठोरता से कहने में आनन्द होती है। कितनी अजीब बात है!
अपने पशुओं, भेड़ों या किसी अन्य संपत्ति को नहीं, "तेरा बेटा, इसहाक!" अब्राहाम ने इसहाक को छुड़ाने के लिए स्वेच्छा से अपने जानवरों या संपत्ति को हजारों में विभाजित कर दिया होगा! भजन संहिता 50:9 कहता है, "मैं न तो तेरे घर से बैल न तेरे पशुशाला से बकरे लूँगा।" यह कहने भर जैसा था, "नहीं, मुझे एक भी गाय नहीं चाहिए। मुझे तेरा बेटा चाहिएः न तेरा सेवक, न तेरे घर का प्रबंधक, और कुछ काम नहीं करेगा, मुझे तेरा बेटा चाहिए। यिप्तह ने एक प्रतिज्ञा पूरी की, जिसे उसने माना था और एक बेटी की भेंट में चढ़ाने का प्रस्ताव दिया था; परन्तु अब्राहम को अपने बेटे को भेंट में चढ़ाने का प्रस्ताव देना होगा, जिसमें से परिवार का निर्माण होना था। न कि गोद लिया हुआ बेटा, न इश्माएल, जिसे अब्राहम ने हाल ही में खो दिया था और अब केवल अब्राहम के पास इसहाक ही बचा था, परमेश्वर उसे चाहता था। उसे भी जाना होगा।
स्मरण रखें, जब हम उस पिता के पीड़ा को महसूस करने की कोशिश करते हैं, जो अपने बेटे को खोने की समाचार से ही परेशान हो गया था, तो यह वह केवल परमेश्वर पिता का प्रतिनिधि करने वाला दृश्य मात्र है, जिसने यह सब महसूस किया है, क्योंकि उसने अपने बेटे को दिया था। हम कहानी का अंत जानते हैं। हम जानते हैं कि परमेश्वर ने इसहाक को बचाने के लिए एक दूत भेजा था और अब्राहम को आखिरकार अपने बेटे को होमबलि चढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ी थी, परन्तु अब्राहम को कहानी का अंत नहीं पता था! उसके लिए यह बहुत मुश्किल विषय था!
"परन्तु, हे प्रभु, मैं इसहाक से प्रेम करता हूँ, वह मेरे लिए मेरे अपने प्राण की तरह है। इश्माएल अब यहाँ नहीं है, और क्या तू इसहाक को भी ले लेगा? यह सब मेरे विरुद्ध हैः "हाँ, वह बेटा, जिससे तू प्रेम करता है। यह अब्राहम के परमेश्वर के प्रति प्रेम की परीक्षा थी, और इसलिए यह एक प्रिय पुत्र में होना चाहिए, और अब्राहम के मन में उस स्थान को छुआ जाना चाहिए। परमेश्वर जानता था कि अब्राहम अपने बेटे इसहाक से प्रेम करता था, फिर भी वह कहता है, "...अपने पुत्र को अर्थात् अपने एकलौते पुत्र इसहाक को, जिस से तू प्रेम रखता है...।" परमेश्वर की आज्ञा को पूरा करने के लिए अन्य सभी विचारों को दरकिनार करना पड़ा।
अब्राहम को तीन दिनों की यात्रा पर "मोरिय्याह का देश" में जाना था, ताकि उसके पास इस पर विचार करने के लिए पर्याप्त समय हो, और यदि उसने ऐसा किया है, तो उसे जानबूझकर करना होगा, ताकि यह एक सेवा अधिक उचित और अधिक सम्मानजनक हो सके। अब्राहम के पास अपने निर्णय को बदलने के लिए तीन दिन थे।
"उसे वहाँ होमबलि करके चढ़ा" (वचन 2) उसे न केवल अपने बेटे को मारना होगा, बल्कि उसे बलिदान के रूप में चढ़ाना होगा, उसे यह काम भक्ति के साथ पूरा करना होगा, विधि सम्मत रीति से उसे होम की बलि के रूप में चढ़ाना होगा, उस पूरी धूमधाम और अनुष्ठान को पूरा करते हुए चढ़ाना होगा, एक आराधक के संयम के साथ, जिसमें वह आम तौर पर प्रेम से, विनम्रता से और ईमानदारी से अपने होमबलि चढ़ाता है।
स्पष्ट है कि अब्राहम ने यह सब इतनी गरिमा और ईमानदारी के साथ किया कि इसहाक भी सहमत हो गया। इसहाक जवान और बलवान था। इसहाक निश्चित रूप से अब्राहम से अधिक शक्तिशाली था, जो अब तक 100 वर्ष का हो चुका था। फिर भी सदियों बाद इब्रानियों अध्याय 11:17 में इसे ऐसे लिखा है, "विश्वास ही से अब्राहम ने, परखे जाने के समय में, इसहाक को बलिदान चढ़ाया; और जिसने प्रतिज्ञाओं को सच माना था," इसहाक को इसका पालन करने में सहयोग करना था।
ओह, आज्ञाकारिता के इस कार्य में अब्राहम को किन कठिनाइयों से गुजरना पड़ा। ऐसा न करने के कई कारण थे। यह सीधे परमेश्वर की स्पष्ट व्यवस्था के विरुद्ध था, जो हत्या को प्रतिबंधित करती है, और एक गंभीर दण्ड के अधीन है, "और तेरे जीवन के बदले मैं निश्चित रूप से लेखे की माँग करूँगा। मैं हर जानवर से लेखा लूँगा। और प्रत्येक मनुष्य से भी, उत्पत्ति 9:5 और 6 के अनुसार, "और निश्चय ही मैं तुम्हारे लहू अर्थात् प्राण का बदला लूँगा : सब पशुओं और मनुष्यों, दोनों से मैं उसे लूँगा; मनुष्य के प्राण का बदला मैं एक एक के भाई बन्धु से लूँगा। जो कोई मनुष्य का लहू बहाएगा उसका लहू मनुष्य ही से बहाया जाएगा, क्योंकि परमेश्वर ने मनुष्य को अपने ही स्वरूप के अनुसार बनाया है।" अपरिवर्तनीय परमेश्वर स्वयं का विरोध कैसे कर सकता है? जो डकैती से घृणा करता है, वह हत्या से आनन्दित नहीं हो सकता। यह अपने बेटे के प्रति स्वाभाविक स्नेह के अनुरूप कैसे होगा? यह न केवल हत्या होगी, बल्कि सबसे बुरी हत्या भी होगी। अब्राम आज्ञाकारी होना चाहता था, परन्तु उसे इसके लिए अस्वाभाविक होना होगा? यदि परमेश्वर मानव बलि का आग्रह करता है, तो क्या इसहाक़ के अतिरिक्त कोई नहीं है और अब्राहम के अतिरिक्त कोई नहीं है? क्या विश्वासियों का पिता सभी पिताओं का दैत्य होना होगा? क्या अब्राम की स्थान कोई सेवक ऐसा नहीं कर सकता था?
परमेश्वर ने उसे इसके लिए कोई कारण नहीं दिया। जब इश्माएल को बाहर निकाल दिया जाना था, तो एक उचित कारण दिया गया था, जिससे अब्राहम संतुष्ट हुआ; परन्तु यहाँ इसहाक को मर जाना होगा, और अब्राहम को स्वयं उसे मारना होगा, और न तो एक और न ही दूसरे को पता होना चाहिए कि परमेश्वर ऐसा क्यों चाहता था। यदि इसहाक को सत्य के लिए शहीद होना था, या उसका जीवन किसी अन्य जीवन के लिए फिरौती से अधिक बहुमूल्य होता, तो यह अलग बात होती। या यदि वह एक अपराधी के रूप में, परमेश्वर या उसके माता-पिता के विरुद्ध एक विद्रोही के रूप में मर गया होता, जैसा कि मूर्तिपूजक की घटना में, या उड़ाऊ पुत्र की घटना में देखने को मिलता है, दोनों को उनके पापों के लिए मार दिया जाना चाहिए था, तो यह एक उचित बलिदान के रूप में स्वीकार्य हो सकता था। परन्तु घटना ऐसा नहीं हैः इसहाक एक कर्तव्यनिष्ठ, आज्ञाकारी और आशावादी पुत्र है। "हे परमेश्वर, उसके लहू बहाए जाने से क्या लाभ होगा?
यह निवेदन अब्राम से की गई प्रतिज्ञा के अनुरूप कैसे होगा? क्या परमेश्वर ने प्रतिज्ञा नहीं की थी कि अब्राम का वंश इसहाक के माध्यम से स्थापित होगा? परन्तु यदि इस फल को इतनी जल्दी तोड़ना पड़े, तो उस बीज का क्या होगा? अब्राहम सारा का मुँह फिर कभी कैसे देखेगा? वह किस मुँह से उसके और अपने परिवार के पास लौट सकता है, जबकि उसके कपड़ों पर इसहाक का लहू छिड़का हुआ है और उसके सारे कपड़े दागदार हो चुके हैं? मूसा की पत्नी, सिप्पोरा ने मूसा को एक खून बहाने वाला पति कहा, जब उसे अपने बेटों का खतना करना था। सारा क्या कहेगी? यह अब्राम और उसके परमेश्वर दोनों से उसके स्नेह को सदैव के लिए अलग करने की संभावना होगी। यह संभव है कि उसने सारा को इसके बारे में कुछ नहीं कहा हो। यह एक ऐसी यात्रा है, जिसके बारे में उसे कुछ नहीं पता होना चाहिए, ऐसा न हो कि वह उसे रोक दे। कर्तव्य में हमारी प्रगति में बाधा डालने के लिए हमारे अपने मन में इतना कुछ होता है कि हमें अन्य बाधाओं से दूर रहने की आवश्यकता होती है।
उस समय देश में रहने वाले मिस्री, कनानी और परिज्जी क्या कहेंगे, सोचेंगे या क्या करेंगे? क्या इससे परमेश्वर उनके क्रूर देवताओं से सर्वोतम नहीं दिखेगा। यदि यह कृपा है, तो मुझे कुछ और दे। हो सकता है कि इसी तरह की कई आपत्तियाँ उठाई गईं हों, परन्तु उसे अचूकता के साथ आश्वासन दिया गया था कि यह वास्तव में परमेश्वर की आज्ञा थी न कि एक भ्रम, और यह उन सभी का उत्तर देने के लिए पर्याप्त थी। परमेश्वर की आज्ञाओं पर विवाद नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उनका पालन किया जाना चाहिए।
हम आज्ञाकारिता के कई चरणों को देखते हैं, जो सभी इसे बढ़ाने में सहायता करते हैं, और यह दिखाने के लिए कि वह पूरे लेन-देन में विवेक द्वारा निर्देशित और विश्वास द्वारा शासित था। वह सुबह जल्दी उठता है और यात्रा आरम्भ करता है। संभवतः आदेश रात के दर्शन में और अगली सुबह जल्दी दिया गया था... और उसने स्वयं भी लकड़ी काट ली। वचन 3 में कहा गया है, "और होमबलि के लिये लकड़ी चीर ली; तब निकल कर उस स्थान की ओर चला, जिसकी चर्चा परमेश्वर ने उससे की थी।" उसने ऐसा करने के बारे में स्वयं को निर्धारित किया। उसने देरी नहीं की, शिकायत नहीं की, या जानबूझकर कोई उलाहना देने वाली बात नहीं की। स्पष्ट रूप से आदेश इतना स्पष्ट था कि निर्णय बहस को स्वीकार नहीं करेगा। यदि हम देरी करते हैं, तो हमारा मन कठोर हो सकता है।
अब्राहम उस देश में घूम चुका था और शायद उस स्थान को जानता था। या शायद नहीं। परमेश्वर ने उसे बताया, "मोरिय्याह का देश” परन्तु अभी तक सटीक स्थान नहीं बताया है। परमेश्वर ने भी कहा था, "...एक पहाड़ पर जो मैं तुम्हें दिखाऊँगा" (वचन 2)। क्या अब्राहम ने ध्यान से उसके चारों ओर इस बलिदान के लिए निर्धारित स्थान की खोज करने के लिए देखा, जिसके लिए परमेश्वर ने उसे निर्देशित करने का प्रतिज्ञा की थी। क्या दिशा ईश्वरीय महिमा के एक रूप, स्वर्ग से पृथ्वी तक पहुँचने वाले आग के खम्भे द्वारा दी जानी थी? हम इन विवरणों को नहीं जानते हैं, परन्तु हम जानते हैं कि परमेश्वर ने कहा था कि वह उन्हें बताएगा।
वचन 3ब-5 हमें बताते हैं, "...तब निकल कर उस स्थान की ओर चला, जिसकी चर्चा परमेश्वर ने उससे की थी। तीसरे दिन अब्राहम ने आँखें उठाकर उस स्थान को दूर से देखा; और उसने अपने सेवकों से कहा, "गदहे के पास यहीं ठहरे रहो; यह लड़का और मैं वहाँ तक जाकर, और दण्डवत् करके, फिर तुम्हारे पास लौट आएँगे।"" उसने अपने सेवकों को कुछ दूरी पर छोड़ दिया, ऐसा न हो कि वे हस्तक्षेप करें, और अपने बेटे का बलिदान करने के उसके अनोखे प्रस्ताव से उसे कुछ परेशानी हो। इसहाक शायद पूरे परिवार का प्रिय था। इसी तरह, जब यीशु वाटिका में अपनी पीड़ा में प्रवेश कर रहा था, तब वह अपने केवल तीन शिष्यों को अपने साथ ले गया, और शेष को छोड़ दिया। यह हमारा ज्ञान और कर्तव्य है, जब हम परमेश्वर की आराधना करने या उसकी कुछ अनूठी सेवा करते हैं, तो उन सभी संभावित रुकावटों, विचारों, चिंताओं और लोगों को अलग कर दें, जो हमें परमेश्वर के सामने की जाने वाली सेवा से विचलित या दूर कर सकते हैं, जिसे हमें करना चाहिए। हम उन्हें पहाड़ी के तल पर छोड़ देते हैं, ताकि हम बिना किसी बाधा के प्रभु की सेवा कर सकें।
इसहाक ने बलिदान को जलाने के लिए अपनी लकड़ी ली और यीशु ने अपना क्रूस उठाया। इसहाक ने अपनी लकड़ी उठाई, फिर अपनी देह को चढ़ा दिया। उसकी आज्ञाकारिता आसान से अधिक कठिन होती गई। परमेश्वर हमें मार्ग में तैयार करता है।
वचन 6ब और 7 में कहा गया है, "...और वे दोनों एक साथ चल पड़े। 7इसहाक ने अपने पिता अब्राहम से कहा, “हे मेरे पिता,” उसने कहा, “हे मेरे पुत्र, क्या बात है?” उसने कहा, “देख, आग और लकड़ी तो हैं; पर होमबलि के लिये भेड़ कहाँ है?" क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि कैसे इसहाक का प्रश्न उसके पिता अब्राहम के मन में निर्दयता से दब गया होगा? क्या अब्राहम सोच रहा था कि उसे कैसे उत्तर देना चाहिए? हम केवल कल्पना कर सकते हैं कि उसने क्या सोचा, हम जानते हैं कि उसने क्या कहा था: "हे मेरे पुत्र, परमेश्वर होमबलि की भेड़ का उपाय आप ही करेगा।" यह सही उत्तर था। जिस तरह परमेश्वर ने इसहाक को जीवित रहने के लिए एक मेम्ना प्रदान किया, उसी तरह परमेश्वर ने एक "मेम्ना" प्रदान किया, ताकि पूरी मानव जाति जीवित रह सके।
क्या आप कल्पना कर सकते हैं, महसूस कर सकते हैं, समझ कर सकते हैं कि अब्राहम को क्या महसूस हुआ, जब उसने लकड़ी रखी, बेटे को गले लगाया, फिर अपने बेटे को बाँध दिया? क्या अब्राहम ने सोचा था कि इसहाक स्वयं से कम दृढ़ था, इसलिए उसने उसे बाँध दिया? अब्राहम अपने बेटे इसहाक की होमबलि के लिए लकड़ी रखता है और उसे एक अद्भुत समाचार बताता हैः "इसहाक, तू ही वह भेड़ है, जिसे परमेश्वर ने दिया है।
अब्राहम को यह करना होगा, परमेश्वर ने इसे करने दिया, और इसहाक ने दोनों के अधीन होना सीख लिया है। इसमें कोई सन्देह नहीं कि अब्राहम ने उसे उन्हीं आशाओं से सांत्वना दी, जिनसे उसे स्वयं के विश्वास में सांत्वना मिली थी। फिर भी यह आवश्यक है कि एक बलिदान को बाँधा जाना जाए। महान बलिदान, जिसे समय की पूर्णता में चढ़ाया जाना था, को बाँधा जाना चाहिए, और इसलिए इसहाक को भी ऐसा ही करना होगा। परन्तु अब्राहम किस मन से उन निर्दोष हाथों को बाँध सकता था, जिन्हें शायद अक्सर उसका आशीर्वाद लेने के लिए ऊपर उठाया जाता था, और उसे गले लगाने के लिए बढ़ाया जाता था, और अब वे प्रेम और कर्तव्य की डोरों से बंधे हुए थे! हालाँकि, ऐसा करना होगा। उसे बाँधकर, अब्राहम उसे वेदी पर रखता है, उसका हाथ उसके बलिदान के सिर पर; और हम मान सकते हैं, आँसू की बाढ़ के साथ, वह विदाई चुंबन की अन्तिम विदाई देता है, और लेता है। शायद वह सारा की ओर से एक और चुंबन देता है और फिर उसके मरने वाले बेटे से उसके लिए एक चुंबन और प्राप्त करता होगा।
अब्राहम जानता था कि जानवर को कैसे मारना है। यह उसका गला काटने से होता है। चाकू के किसी भी अन्य उपयोग से विलंबित परिणाम और कहीं अधिक अनावश्यक पीड़ा होगी। क्या आप अब्राहम को इसहाक के गले पर चाकू रखते हुए देख सकते हैं, जो इसहाक की जान लेने वाला घातक झटका देने की तैयारी में था? उसके गाल से आँसू बहते हुए, शरीर भावनाओं से कांप रहा है, हम परमेश्वर के एक आंशिक दृश्य देख सकते हैं, जो हमें परमेश्वर के प्रेम और बलिदान को समझने में सहायता करेगा, जब उसका अपना एकलौता बेटा दिया जाएगा।
इसहाक का समर्पण, हालाँकि पिता के बलिदान की इस कहानी में छोटा है, परन्तु यह हमें कलवरी में यीशु के समर्पण को समझने में भी सहायता करता है। पिता और पुत्र दोनों परमेश्वर पिता की योजना में सहयोग कर रहे थे। इसहाक, जो कुछ भी दिखाई देता है, अब्राहम की तरह इच्छुक है; हम नहीं पाते कि उसने इसके विरुद्ध कोई आपत्ति जताई, कि उसने अपने जीवन के लिए याचिका विनती की, उससे भागने का प्रयास किया, अपने वृद्ध पिता के साथ संघर्ष किया, या उसका कोई प्रतिरोध कियाः अब्राहम एक पिता के स्नेह को दृढ़ता से भूल जाता है, और बलिदान करने वाले की एक भयानक गंभीरता को पहन लेता है।
किसी तरह अब्राहम एक पिता के स्नेह को पूरी तरह से छोड़ देता है और महिमा के परमेश्वर के प्रति अपनी भक्ति से जुड़ जाता है, जिसे वह प्रेम करता है और उसका पालन करता है। जो लोग कृपा के माध्यम से परमेश्वर की किसी भी सेवा या पीड़ा के विषय में चंगे हो जाते हैं, उन्हें उन छोटी परिस्थितियों को अनेदखा करना चाहिए, जो मांस और लहू को दोगुना कठिन बनाती हैं। जब संसारिक और स्वर्गीय स्नेह टकराते हैं और हम एक को चुनने और एक को अस्वीकार करने के लिए मजबूर होते हैं, तो हम किसका अनुसरण करेंगे? अब्राहम ने अपनी पसन्द बनाई, उसका हाथ उस चाकू को थामे रहा, जो उसके बेटे के गले में बलिदान के लिए लगा हुआ था। वह इसे जोर से दबाने और खींचने के लिए तैयार था। एक स्थिर हृदय के साथ, और स्वर्ग की ओर आँख उठाकर, वह इसहाक के गले को एक घातक चोट पहुँचाने के लिए तैयार था। आश्चर्यचकित हो जाए, हे स्वर्ग! इस पर; और आश्चर्यचकित हो जाए, हे पृथ्वी! यहाँ विश्वास और आज्ञाकारिता का एक कार्य दिखाई देता है, जो परमेश्वर, स्वर्गदूतों और मनुष्यों के लिए एक तमाशे के योग्य है। अब्राहम की प्यारी, सारा की हँसी, कलीसिया की आशा, प्रतिज्ञा का उत्तराधिकारी, अपने पिता के हाथ से लहू बहने और मरने के लिए तैयार है, जो ऐसा करने से संकोच नहीं करता है।
अब इसहाक की बलि चढ़ाने में अब्राहम की यह आज्ञाकारिता हमारे लिए, अपने एकलौते पुत्र को हमारे लिए पीड़ित होने और मरने देने के लिए, एक बलिदान के रूप में सौंपने में परमेश्वर के प्रेम का एक जीवंत प्रतिनिधित्व है। "तौभी यहोवा को यही भाया कि उसे कुचले" (यशायाह 53:10)।
इस पाठ से हमारे लिए दो प्रमुख अनुप्रयोग मिलते हैं। 1. संसार से प्रेम करने और अपने बेटे को देने में परमेश्वर ने जो किया है, उसका सम्मान करें। अब्राहम की तरह दृढ़ होने का संकल्प परमेश्वर के हर निर्देश का पालन करना था। एक उपयोगी मसीही अगुवा अब्राहम की कहानी से इन दोनों महत्वपूर्ण सबक को सीख लेगा और उसे अपने जीवन पर लागू करेगा।