राहेल और इसहाक की विदाई
अध्याय छियालीस
उत्पत्ति 35:16-29

Ron Meyers
16फिर उन्होंने बेतेल से कूच किया, और एप्राता थोड़ी ही दूर रह गया था कि राहेल को बच्चा जनने की बड़ी पीड़ा उठने लगी। 17जब उसको बड़ी बड़ी पीड़ा उठती थी तब धाय ने उससे कहा, “मत डर; अब की भी तेरे बेटा ही होगा।” 18तब ऐसा हुआ कि वह मर गई, और प्राण निकलते निकलते उसने उस बेटे का नाम बेनोनी रखा; पर उसके पिता ने उसका नाम बिन्यामीन रखा। 19यों राहेल मर गई, और एप्राता अर्थात् बैतलहम के मार्ग में, उसको मिट्टी दी गई। 20याक़ूब ने उसकी कब्र पर एक खम्भा खड़ा किया : राहेल की क़ब्र का वह खम्भा आज तक बना है। 21फिर इस्राएल ने कूच किया, और एदेर नामक गुम्मट के आगे बढ़कर अपना तम्बू खड़ा किया। 22जब इस्राएल उस देश में बसा था, तब एक दिन ऐसा हुआ कि रूबेन ने जाकर अपने पिता की रखेली बिल्हा के साथ कुकर्म किया; और यह बात इस्राएल को मालूम हो गई। याक़ूब के बारह पुत्र हुए। 23उन में से लिआ: के पुत्र ये थे; अर्थात् याक़ूब का जेठा रूबेन, फिर शिमोन, लेवी, यहूदा, इस्साकार, और जबूलून। 24और राहेल के पुत्र ये थे; अर्थात् यूसुफ और बिन्यामीन। 25और राहेल की दासी बिल्हा के पुत्र ये थे; अर्थात् दान और नप्ताली। 26और लिआ: की दासी जिल्पा के पुत्र ये थे : अर्थात् गाद, और आशेर। याक़ूब के ये ही पुत्र हुए, जो उससे पद्दनराम में उत्पन्न हुए। 27याक़ूब मम्रे में, जो किर्यतर्बा अर्थात् हेब्रोन है, जहाँ अब्राहम और इसहाक परदेशी हो कर रहे थे, अपने पिता इसहाक के पास आया। 28इसहाक की आयु एक सौ अस्सी वर्ष की हुई। 29और इसहाक का प्राण छूट गया और वह मर गया, और वह बूढ़ा और पूरी आयु का होकर अपने लोगों में जा मिला; और उसके पुत्र एसाव और याक़ूब ने उसको मिट्टी दी।
बेतेल एक अद्भुत स्थान था और इसमें एक वेदी और इसका एक आत्मिक इतिहास था, जो याक़ूब के लिए बहुत अधिक मायने रखता था। फिर भी यह उन कई स्थानों में से एक था, जहाँ यात्री याक़ूब आया-गया था। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम किसी एक स्थान से कितना प्रेम करते हैं और हमने जो आत्मिक सबक सीखा है और वहाँ हमने जो फल प्राप्त किए हैं, उनकी स्मृतियाँ कितनी हैं, फिर भी यह हमारा अन्तिम गंतव्य नहीं है। हमें अपने शाश्वत घर में अपने अन्तिम कदम तक आगे बढ़ने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। मैं एक बार परमेश्वर के एक सम्मानित व्यक्ति और विद्वान के बगल में बैठा था, जिसके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान था। उसने असाधारण रूप से बड़ी सँख्या में मिशनरी, पास्टर, पर्यवेक्षक, सामान्य पर्यवेक्षक, विशेष पर्यवेक्षक और फिर लेखक के रूप में अपने संप्रदाय की अच्छी तरह से सेवा की थी। मैंने उससे इस विविधता के बारे में उसकी भावनाओं के बारे में पूछा और अब भी मैं उन शब्दों को स्मरण कर सकता हूँ, जो उसने अपनी सार्थक प्रतिक्रिया में उपयोग किए थे। "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह मानने का अधिकार है कि मैं सदैव उसी स्थान पर रहूँगा, जहाँ मैं था।" मैंने उसके ज्ञान को कभी नहीं भुलाया और मुझे अपने जीवन की यात्रा के दौरान कई बार इसे लागू करने की आवश्यकता पड़ी है। हमारा अन्तिम घर स्वर्ग में है। हम अभी वहाँ नहीं हैं। हम जहाँ भी हैं, वहाँ केवल अस्थायी रूप से रह रहे हैं। जब परमेश्वर हमें निर्देश देता है, तो हमें आगे बढ़ने के लिए भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और आत्मिक रूप से तैयार रहना चाहिए।
याक़ूब और उसके झुण्ड ने बेतेल छोड़ दिया और दक्षिण की ओर अर्थात् हेब्रोन की ओर चले गए, जहाँ उसका पिता इसहाक अब रहता था। याक़ूब ने बेर्शेबा से कनान देश छोड़ दिया था और जब याक़ूब वहाँ से चला गया था, तब इसहाक स्पष्ट रूप से हेब्रोन चला गया था। राहेल याक़ूब की लाबान से आई प्यारी बेटी और फिर उसकी प्रिय और अति प्रिय पत्नी थी। जब वे बैतलहम के पास पहुँचे, तो उसे प्रसव पीड़ा में परेशानी होने लगी। वह अगले नगर तक पहुँचने में सक्षम नहीं थी, हालाँकि वह इसके निकट ही थे। जैसा कि आप जानते हैं, किसी स्त्री की पीड़ा अचानक आ सकती है। वह न तो इससे बच सकती है और न ही उसे रोक सकती है। हम मान सकते हैं कि याक़ूब ने जल्दी से एक तम्बू खड़ा किया होगा, जो उसकी निजता के लिए पर्याप्त सुविधाजनक था। परन्तु उसकी पीड़ा असहनीय थी। उसे सामान्य से अधिक कठिन परिश्रम करना पड़ा। प्रसव के समय पीड़ा पाप के कारण होती है। उत्पत्ति 3:16 कहता है, "मैं तेरी पीड़ा और तेरे गर्भवती होने के दु:ख को बहुत बढ़ाऊँगा; तू पीड़ित होकर बालक उत्पन्न करेगी; और तेरी लालसा तेरे पति की ओर होगी, और वह तुझ पर प्रभुता करेगा।" मानवीय जीवन दुःख से आरम्भ होता है, और उसके आनन्द के गुलाब कांटों से घिरे हुए होते हैं। निश्चित रूप से याक़ूब ने व्यवस्था की होगी कि यदि उसकी सेवाओं की आवश्यकता पड़ेगी तो एक दाई तैयार रहेगी, परन्तु इससे राहेल का जीवन नहीं बचा। वचन 17 के अनुसार, जच्चा की इन पीड़ा के क्षणों में दाई ने यह स्मरण करते हुए कि यूसुफ के जन्म के समय राहेल ने क्या कहा था, राहेल को यह कहकर प्रोत्साहित करने की कोशिश की, "मत डर; अब की भी तेरे बेटा ही होगा।" राहेल ने कहा था, जब वह यूसुफ को जन्म देगी, तो परमेश्वर इसमें एक और बेटा जोड़ेगा, जिसे अब दाई स्मरण करती है, और उसे बताती है कि उसके शब्द सही हो गए थे। फिर भी इसने राहेल के जीवन को बनाए नहीं रखा। केवल परमेश्वर ही ऐसा कर सकता है। जब तक परमेश्वर भय को दूर करने का आदेश नहीं देता, तब तक कोई और कुछ नहीं कर सकता। जब तक परमेश्वर मृत्यु का आदेश नहीं देता, तब तक कोई और कुछ नहीं कर सकता। उसके पास ही केवल वह अधिकार है। हम चरम खतरों में, अपने आप को और अपने मित्रों को एक अस्थायी छटुकारे की आशा के साथ सांत्वना देने के लिए उपयुक्त हो सकते हैं, जिसमें हम निराश हो सकते हैं, परन्तु हमें अपनी शांति और संतुष्टि को उन चीजों पर आधारित करना चाहिए, जो हमें विफल नहीं कर सकती हैं, अर्थात् अनन्त जीवन की आशा। उसका परिश्रम सन्तान को जीवन देने के लिए था और दु:ख की बात है कि वह उसकी मृत्यु तक भी थी। यद्यपि प्रसव की पीड़ा और खतरे पाप द्वारा आरम्भ किए गए थे, मानव जाति का इतिहास इंगित करता है कि वे कभी-कभी बहुत धर्मी स्त्रियों के लिए घातक रहे हैं, जो, हालाँकि प्रसव में तो नहीं बचती हैं, परन्तु इसके माध्यम से बचाई जाती हैं और इसके द्वारा अपने अनन्त उद्धार को पाती हैं। राहेल ने सन्तान पैदा करने की तीव्र इच्छा के साथ अपने पति, याक़ूब से कहा था, मुझे सन्तान दे, अन्यथा मैं मर जाऊँगा; और अब बेटे के जन्म के साथ, वह मर गई।
उसके मरते हुए होंठ अपने नवजात बेटे बेन-ओनी कह कर बुलाते हैं, अर्थात् मेरे दु:ख का बेटा। दु:ख की बात है कि कई बेटे, न केवल जच्चा की इतनी कठिन पीड़ा में पैदा हुए, अपने माता-पिता के दु:ख और उसे जन्म देने वाली स्त्री की पीड़ा के बेटे प्रमाणित होते हैं। सन्तान अपने निर्धन माताओं के लिए उन्हें गर्भ में रखने, जन्म देने और उनकी देखभाल करने के दु:ख के लिए पर्याप्त हैं; इसलिए यह अच्छा होगा, यदि वे बड़े हो जाएँ, तो वे उनका आनन्द बनने का प्रयास करें, और इसलिए, यदि संभव हो, तो वे उन्हें कुछ कीमत भी अदा करें। परन्तु याक़ूब, क्योंकि वह स्पष्ट रूप से माँ की मृत्यु की दु:खद स्मृति को स्मरण नहीं करना चाहता था, हर बार जब वह अपने बेटे को उसके नाम से बुलाता था, तो उसका नाम बदल देता था, और वह उसे बिन्यामीन, अर्थात् मेरे दाहिने हाथ का बेटा कहता था। यह विश्वास से संबंधित नाम था, अर्थात् एक भविष्यदर्शी नाम "मुझे बहुत प्रिय है, आशीर्वाद देने के लिए मेरे दाहिने हाथ पर रखा गया, मेरी बुजुर्गी का सहारा, मेरे दाहिने हाथ की लाठी के समान है।"
याक़ूब ने अपनी प्यारी राहेल को उसी स्थान के पास मिट्टी दी, जहाँ उसकी मृत्यु हुई थी। चूंकि उसकी मृत्यु एक बिछौने पर हुई थी, इसलिए उसे जल्दी से मिट्टी देना सुविधाजनक था; और इसलिए वह उसे अपने परिवार के मिट्टी दिए जाने के स्थल पर नहीं लाया। यदि मृत्यु के बाद आत्मा को विश्राम मिलता है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि शरीर कहाँ रखा गया है। जिस स्थान पर वृक्ष गिरता है, उसे वहीं रहने दें। निश्चित रूप से उसकी मृत्यु के साथ हुए शोक का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। हम जो इस धटना के पाठक हैं, इसे आसानी से मान सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि याक़ूब एक सच्चा शोक मनाने वाला था। कभी-कभी बड़े दु:ख बड़े आनन्द और जीत के तुरन्त बाद हमारे मार्ग में आते हैं। ऐसा लगता है कि परमेश्वर एक का उपयोग करके दोनों को मिलाने में सक्षम है, हमें यह स्मरण दिलाने के लिए कि जब वह अपने प्रिय सन्तान पर अपना कृपापूर्ण आशीर्वाद उण्डेलता हैं, तो उसकी प्रशंसा की जानी चाहिए और दूसरा हमें यह स्मरण दिलाने के लिए कि उस पर हमें गहरी और अंधेरी घाटियों में ले जाने पर भी भरोसा किया जा सकता है। ऐसा न हो कि याक़ूब सर्वशक्तिमान के दर्शनों के साथ घमण्ड से फूल जाए, जिसके साथ उसे सम्मानित किया गया था, यह संभवतः उसे विनम्र करने के लिए शरीर में एक काँटे के रूप में भेजे गए थे। जो लोग परमेश्वर की सन्तान के लिए विशिष्ट अनुग्रह का आनन्द लेते हैं, उन्हें अभी भी उन परेशानियों की आशा करनी चाहिए, जो मनुष्यों की सन्तान के लिए सामान्य हैं।
दबोरा, जो यदि जीवित होती, तो राहेल को उसके कष्टों में सांत्वना देती, वह बेतेल में कुछ समय पहले ही मर गई थी। जब एक परिवार में मृत्यु आती है, तो यह कभी-कभी दो बार आती है। क्या दबोरा और राहेल की मृत्यु इतनी निकट थी कि मानो जैसे कि परमेश्वर ने परिवार की एक बेटी दीना द्वारा शेकेमियों की हत्या के बारे में अपनी नाराजगी दिखाने के लिए एक साथ व्यवस्था की थी? हम नहीं जानते, परन्तु यह विचार करने योग्य है।
हम जो जानते हैं, वह यह है कि याक़ूब ने उसकी कब्र पर एक खम्भा खड़ा किया था, ताकि यह लंबे समय के बाद, राहेल के गाड़े जाने का स्थान होने के लिए जाना जा सके। रुचिपूर्ण बात यह है कि परमेश्वर ने ऐसा आदेश दिया, ताकि जब यहोशू ने बाद में इस्राएल के गोत्रों के लिए भूमि विभाजित की, तो यह स्थान बिन्यामीन के भाग में आया। कुछ समय पहले ही बेतेल में, याक़ूब ने अपने आनन्द के स्मरण में एक खम्भा खड़ा किया था, "और जिस स्थान में परमेश्वर ने याक़ूब से बातें कीं, वहाँ याक़ूब ने पत्थर का एक खम्भा खड़ा किया, और उस पर अर्घ देकर तेल डाल दिया" (उत्पत्ति 35:14) और यहाँ बहुत पास वाला स्थान आगे चलकर बैतलहम बनने वाला था, उसने अपने दु:खों की स्मरण में एक खम्भा खड़ा किया। दोनों प्रकार के स्मारक हमारे लिए मूल्यवान हैं। उन दोनों को ध्यान में रखने के लिए हमारे लिए उपयोगी हो सकता है। जब आप किसी घाटी से गुजर रहे होते हों, तो स्मरण रखें कि परमेश्वर ने आपको पर्वत की चोटी पर क्या दिखाया था। जब आप पहाड़ की चोटी पर हों तो मानसिक दृश्य बनाएँ, ताकि आपको स्मरण रहे कि आपने वहाँ क्या अनुभव किया था, ताकि आपको आगे आने वाली किसी भी कठिनाई के लिए तैयार किया जा सके। होशे 12:4 में कहा गया है, "वह दूत से लड़ा, और जीत भी गया, वह रोया और उस से गिड़गिड़ाकर विनती की। बेतेल में वह उसको मिला, और वहीं उस ने हम से बातें कीं - ।"
"फिर इस्राएल ने कूच किया, और एदेर नामक गुम्मट के आगे बढ़कर अपना तम्बू खड़ा किया" (वचन 21)। याक़ूब भी, अपने पूर्वजों की तरह, प्रतिज्ञा के देश में रह रहा था, जैसे कि यह एक विदेशी देश में, और किसी एक स्थान पर लंबे समय तक नहीं रहा। राहेल की मृत्यु की कहानी के तुरन्त बाद उसे इस्राएल पुकारा जाता है। उत्पत्ति 35:21 "फिर इस्राएल ने कूच किया, और एदेर नामक गुम्मट के आगे बढ़कर अपना तम्बू खड़ा किया।" जब इस्राएल उस देश में रह रहा था, तब "रूबेन ने जाकर अपने पिता की रखेली बिल्हा के साथ कुकर्म किया, और और यह बात इस्राएल को मालूम हो गई" (22)। राहेल को खोना और एक तरह से रूबेन को भी खोना मुश्किल था। फिर भी परमेश्वर ने याक़ूब को इस मायने में सम्मानित किया कि मूसा, जिसने यह धटना लिखी थी, ने उसे दो वचनों में तीन बार इस्राएल के रूप में संदर्भित किया है। इन सब के माध्यम से याक़ूब अपनी भावनाओं के नियंत्रण में रहा। वह वास्तव में सच्चा इस्राएली था, परमेश्वर के साथ सच्चा प्रधान, जो अपनी भावनाओं को नियंत्रित करता है। जिसका अपनी आत्मा पर शासन है, वह पराक्रमी लोगों से सर्वोतम है। इस्राएल, परमेश्वर के साथ एक प्रधान, फिर भी तंबू में रहता था; उसके लिए दूसरे संसार में नगर आरक्षित है।
रूबेन के पाप ने निश्चित रूप से याक़ूब के दुःख को और बढ़ा दिया। यह घृणित दुष्टता का एक कार्य था कि वह उसी पाप का दोषी था, जिसे प्रेरित कहता है कि विधर्मियों में भी ऐसा देखने में नहीं आता। 1 कुरिन्थियों 5:1 कहता है, "यहाँ तक सुनने में आता है कि तुम में व्यभिचार होता है, वरन् ऐसा व्यभिचार जो अन्यजातियों में भी नहीं होता कि एक मनुष्य अपने पिता की पत्नी को रखता है।" यह वचन 22 के अनुसार हुआ "... जब इस्राएल उस देश में बसा था।" जो यह संकेत दे सकता है कि याक़ूब घर पर नहीं था। अपने परिवार से उसकी अनुपस्थिति ने उस आसानी में योगदान दिया, जिसमें रूबेन बिल्हा के साथ कुकर्म करता है। स्पष्ट है कि आज्ञाकारी बिल्हा भी इस धटना में दोषी थी और यह संभव है कि उसे याक़ूब ने त्याग दिया था। फिर भी रूबेन का अपराध इतना उत्तेजक था कि इसके लिए उसने अपना पहिलौठे के अधिकार और आशीर्वाद खो दिया। बाद में अपने जीवन के अंत के निकट जब उसने अपने बेटों को आशीर्वाद दिया, तो याक़ूब रूबेन के बारे में घोषणा करता है, "तू जो जल के समान उबलनेवाला है, इसलिये दूसरों से श्रेष्ठ न ठहरेगा; क्योंकि तू अपने पिता की खाट पर चढ़ा, तब तू ने उसको अशुद्ध किया; वह मेरे बिछौने पर चढ़ गया" (उत्पत्ति 49:4)। जेठा सदैव सबसे अच्छा नहीं होता है, न ही सबसे आशाजनक होता है। यह रूबेन का पाप था, परन्तु यह याक़ूब के लिए दुःख का बोझ भी था। यह कितना पीड़ा देने वाला दुःख था, जिसे इस संक्षिप्त वाक्यांश में बताया गया है; "और यह बात इस्राएल को मालूम हो गई।" और कुछ नहीं बताया जाता है - यही बहुत ज्यादा है; उसने इसे अत्यंत दुःख और शर्म, भय और अप्रसन्नता के साथ सुना। रूबेन ने इसे छिपाने का विचार किया कि उसके पिता को इसके बारे में कभी नहीं सुनने को न मिले; परन्तु जो लोग स्वयं के साथ पाप में गोपनीयता की प्रतिज्ञा करते हैं, वे सामान्य तौर पर निराश होते हैं; हवा में उड़ने वाला एक पक्षी आवाज को उठा देता है।
और अब जब सबसे छोटे बिन्यामीन का जन्म हुआ, तो याक़ूब के पुत्रों की सूची पूरी हो गई। यह पहली बार है, जब हमारे पास बारह जातियों के इन प्रमुखों के नाम एक साथ मिलती है; बाद में हम उन्हें बहुत बार बाइबल के अंत तक बोलते और गिनते हुए पाते हैं। नए यरूशलेम का वर्णन इस प्रकार किया गया हैः "उसकी शहरपनाह बड़ी ऊँची थी, और उसके बारह फाटक और फाटकों पर बारह स्वर्गदूत थे; और उन फाटकों पर इस्राएलियों के बारह गोत्रों के नाम लिखे थे" (प्रकाशितवाक्य 21:12).
याक़ूब ने हेब्रोन में अपने पिता इसहाक से जो मुलाकात की थी, वह भी वर्णित की गई है। "याक़ूब मम्रे में, जो किर्यतर्बा अर्थात् हेब्रोन है, जहाँ अब्राहम और इसहाक परदेशी हो कर रहे थे, अपने पिता इसहाक के पास आया" (वचन 27)। हम मान सकते हैं कि याक़ूब इससे पहले, संभवतः शकेम के साथ-साथ बेतेल के अपने वर्षों के दौरान भी इसहाक से मिलने गया था, क्योंकि निश्चित रूप से वह अपने पिता के घर जाने के लिए बहुत ज्यादा तरस रहा था; परन्तु अब तक कभी भी, वह अपने परिवार को अपने साथ या उसके पास रहने के लिए नहीं लाया था। संभवतः उसने अब ऐसा किया, जब रिबका की मृत्यु हो गई थी, जिसने इसहाक को अकेला, पूरी तरह से अकेला छोड़ दिया था और वह फिर से विवाह करने के लिए तैयार नहीं था। इसहाक की आयु और मृत्यु यहाँ वर्णित की गई है। 180 वर्ष की आयु में हेब्रोन में उसका निधन हो गया, उसे वहीं मिट्टी दी गई और उसकी कब्र हमारी आधुनिक वर्तमान पीढ़ी के लिए भी वहीं बनी हुई है। गणितीय गणनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि यूसुफ को मिस्र में बेचे जाने के वर्षों बाद तक इसहाक की मृत्यु नहीं हुई थी, संभवतः उस समय के बारे में जब यूसुफ को वहाँ एक उच्च राजनीतिक और प्रशासनिक पद पर उठाया जा रहा था। यदि उन गणनाओं को वर्षों के साथ सही माना जाए (बिन्यामीन की आयु को ध्यान में रखते हुए, जो हाल ही में यहाँ पैदा हुआ था, परन्तु एक बड़ा युवक, जब यूसुफ का भाई मिस्र में उससे मिलता है) तो यह वचन 27 के बीच घटित हो रहा है, जिसमें हमारे पास हेब्रोन में याक़ूब के परिवार के आगमन का विवरण मिलता है और वचन 29, जिसमें 180 वर्षीय इसहाक की मृत्यु को वर्णित किया गया है, हम जान सकते हैं कि एसाव और याक़ूब ने अपने पिता को मिट्टी दी गई और याक़ूब और उसके परिवार ने लंबे और गंभीर अकाल के कारण मिस्र की यात्रा की। (यह भी स्मरण रखें कि यूसुफ पहले से ही 7 वर्ष से अधिक समय तक मिस्र का प्रधान मंत्री था, जब उसके भाई भोजन पाने के लिए मिस्र आए थे।) इसहाक, एक सौम्य शांत व्यक्ति, सभी कुलपतियों में सबसे लंबे समय तक जीवित रहा, क्योंकि वह 180 वर्ष का था; अब्राहम केवल 175 वर्ष का था। जब याक़ूब की मृत्यु हुई, तब वह 147 वर्ष के थे।
जिस तरह इश्माएल और इसहाक स्पष्ट रूप से अच्छी बातचीत कर रहे थे और अब्राहम को मिट्टी देने में एक साथ काम कर रहे थे, उसी तरह एसाव और याक़ूब अपने पिता इसहाक को मिट्टी देने के लिए सहयोग करते हैं। मेरे साथ मृत्यु के बारे में सोचिए। हम एक घड़ी भी ज्यादा नहीं जीएँगे, परन्तु सर्वोतम होगा कि हम मरने से पहले अपने मन और विषयों को व्यवस्थित कर लें। अपने पिता के अन्तिम संस्कार की व्यवस्था और संचालन में एसाव और याक़ूब के सौहार्दपूर्ण समझौते पर विशेष ध्यान दिया गया है "और इसहाक का प्राण छूट गया और वह मर गया, और वह बूढ़ा और पूरी आयु का होकर अपने लोगों में जा मिला; और उसके पुत्र एसाव और याक़ूब ने उसको मिट्टी दी" (वचन 29)। यह वचन संक्षेप में दिखाता है कि जब से एसाव ने अपने पिता की मृत्यु के तुरन्त बाद अपने भाई को घात करने की शपथ खाई थी, तब से परमेश्वर ने उसका मन कितना अद्भुत रूप से बदल दिया था। "एसाव ने तो याक़ूब से अपने पिता के दिए हुए आशीर्वाद के कारण बैर रखा; और उसने सोचा, “मेरे पिता के अन्तकाल का दिन निकट है, फिर मैं अपने भाई याक़ूब को घात करूँगा" (उत्पत्ति 27:41)। परमेश्वर के पास बुरे लोगों को उनकी इच्छा के अनुसार बुराई करने से रोकने के कई तरीके हैं; वह या तो उनके हाथ बांध सकता है या उनके मन बदल सकता है।
परमेश्वर विश्वासी, भरोसेमंद, विश्वासयोग्य और विश्वसनीय है। प्रत्येक मसीही अगुवे को इस महान सत्य के बारे में आश्वस्त होने की आवश्यकता है। लोग आपके नेतृत्व का अनुसरण करेंगे, यदि ये आदर्श आपकी भावना में दृढ़ता से स्थिर हों। जब याक़ूब अपनी प्यारी पत्नी, राहेल और फिर अपने सम्मानित और वृद्ध पिता, इसहाक को अलविदा कहता है, हम देखते हैं कि याक़ूब में एक अगुवे के ये गुण थे। प्रियजन मर जाते हैं और विश्वासयोग्य अगुवा भरोसेमंद पर निर्भर रहते हैं, विश्वासयोग्य पर भरोसा करते हैं और विश्वसनीय पर भरोसा करते हैं।