शमूएल द्वारा शाऊल का अभिषेक किया जाना

अध्याय सात


1 शमूएल 10:1-16

Ron Meyers

1तब शमूएल ने एक कुप्पी तेल लेकर उसके सिर पर उंडेला, और उसे चूमकर कहा, “क्या इसका कारण यह नहीं कि यहोवा ने अपने निज भाग के ऊपर प्रधान होने को तेरा अभिषेक किया है? 2आज जब तू मेरे पास से चला जाएगा, तब राहेल की कब्र के पास जो बिन्यामीन के देश की सीमा पर सेलसह में है, दो जन तुझे मिलेंगे और कहेंगे, ‘जिन गदहियों को तू ढूँढ़ने गया था वे मिल गई हैं; और सुन, तेरा पिता गदहियों की चिन्ता छोड़कर तुम्हारे कारण कुढ़ता हुआ कहता है कि मैं अपने पुत्र के लिये क्या करूँ?’ 3फिर वहाँ से आगे बढ़कर जब तू ताबोर के बांजवृक्ष के पास पहुँचेगा, तब वहाँ तीन जन परमेश्‍वर के पास बेतेल को जाते हुए तुझे मिलेंगे, जिन में से एक तो बकरी के तीन बच्‍चे, और दूसरा तीन रोटी, और तीसरा एक कुप्पा दाखमधु लिए हुए होगा। 4वे तेरा कुशल पूछेंगे, और तुझे दो रोटी देंगे, और तू उन्हें उनके हाथ से ले लेना। 5तब तू परमेश्‍वर के पहाड़ पर पहुँचेगा जहाँ पलिश्तियों की चौकी है; और जब तू वहाँ नगर में प्रवेश करे, तब नबियों का एक दल ऊँचे स्थान से उतरता हुआ तुझे मिलेगा; और उनके आगे सितार, डफ, बाँसुली, और वीणा होंगे; और वे नबूवत करते होंगे। 6तब यहोवा का आत्मा तुझ पर बल से उतरेगा, और तू उनके साथ होकर नबूवत करने लगेगा, और तू परिवर्तित होकर और ही मनुष्य हो जाएगा। 7और जब ये चिह्न तुझे दिखाई पड़ेंगे, तब जो काम करने का अवसर तुझे मिले उसमें लग जाना; क्योंकि परमेश्‍वर तेरे संग रहेगा। 8और तू मुझ से पहले गिलगाल को जाना; और मैं होमबलि और मेलबलि चढ़ाने के लिये तेरे पास आऊँगा। तू सात दिन तक मेरी बाट जोहते रहना, तब मैं तेरे पास पहुँचकर तुझे बताऊँगा कि तुझ को क्या क्या करना है।” 9ज्योंही उसने शमूएल के पास से जाने को पीठ फेरी त्योंही परमेश्‍वर ने उसके मन को परिवर्तित किया; और वे सब चिह्न उसी दिन प्रगट हुए। 10जब वे उधर उस पहाड़ के पास आए, तब नबियों का एक दल उसको मिला; और परमेश्‍वर का आत्मा उस पर बल से उतरा, और वह उनके बीच में नबूवत करने लगा। 11जब उन सभों ने जो उसे पहले से जानते थे यह देखा कि वह नबियों के बीच में नबूवत कर रहा है, तब आपस में कहने लगे, “कीश के पुत्र को यह क्या हुआ? क्या शाऊल भी नबियों में का है?” 12वहाँ के एक मनुष्य ने उत्तर दिया, “भला, उनका बाप कौन है?” इस पर यह कहावत चलने लगी, “क्या शाऊल भी नबियों में का है?” 13जब वह नबूवत कर चुका, तब ऊँचे स्थान पर चढ़ गया। 14तब शाऊल के चाचा ने उससे और उसके सेवक से पूछा, “तुम कहाँ गए थे?” उसने कहा, “हम तो गदहियों को ढूँढ़ने गए थे; और जब हम ने देखा कि वे कहीं नहीं मिलतीं, तब शमूएल के पास गए।” 15शाऊल के चाचा ने कहा, “मुझे बतला कि शमूएल ने तुम से क्या कहा।” 16शाऊल ने अपने चाचा से कहा, “उसने हमें निश्‍चय करके बताया कि गदहियाँ मिल गईं।” परन्तु जो बात शमूएल ने राज्य के विषय में कही थी वह उसने उसको न बताई।


इस अध्याय में शमूएल एक भविष्यद्वक्ता के पद के कार्य को पूरा कर रहा है, शाऊल को परमेश्‍वर की ओर से पूरा आश्‍वासन दे रहा है कि वह इन भविष्यद्वाणियों के अनुसार राजा होगा, जैसा कि वह बाद में हुआ भी। यह एक गंभीर सार्वजनिक सभा में नहीं किया गया था, परन्तु फिर भी, ईश्‍वरीय नियुक्ति द्वारा किया गया था। इसे निजी तौर पर किए जाने के लिए यह कम महत्वपूर्ण या कम वैध काम नहीं था। परमेश्‍वर के कार्य महान और सम्मानजनक हैं, भले ही उनके प्रशासन की परिस्थितियाँ सामान्य या अप्रत्याशित लगें। शमूएल ने शाऊल पर अभिषेक करके उसे आश्‍वासन दिया कि उसे राजा बनाना परमेश्‍वर का कार्य था। यह उस समारोह के समान होता, जिसमें महायाजक को उसके पद के लिए अभिषिक्त किया गया था, जो उन्हें उन वरदानों को देने का प्रतीक था, जो उसके कर्तव्यों के निर्वहन के लिए आवश्यक थे। राजाओं के अभिषेक में भी यही बताया गया था; उन्हें भी उन पर परमेश्‍वर के आत्मा की आवश्यकता थी। जिसे परमेश्‍वर बुलाता है, वह उससे योग्यता प्राप्त करता है, ज्ञान और अनुग्रह के साथ, उपयुक्त योग्यताएँ, जो परमेश्‍वर से एक दिए गए एक अधिकार का पर्याप्त प्रमाण देती हैं। याजकों और राजाओं के लिए ये पवित्र समारोह महान मसीहा, या अभिषिक्त व्यक्ति, कलीसिया के राजा और महायाजक की ओर इशारा करती हैं, जो परमेश्‍वर के अनुग्रह के सिंहासन के सामने हमारा प्रतिनिधित्व करता है। उसे आत्मा के तेल से अभिषेक किया गया था, किसी भी माप से नहीं, जो हमें अच्छी तरह से प्रतिनिधित्व करने के लिए उसकी प्रभावशीलता को सीमित करता हुए दिखाए दे, परन्तु इसे बिना किसी माप के किया गया था। शमूएल केवल सामान्य तेल का उपयोग करता था, जैसे कि सामान्य उपयोगों में दिन-प्रतिदिन किया जाता था और हम उसके आशीर्वाद या उस पर प्रार्थना करने के बारे में नहीं पढ़ते हैं। परन्तु तेल का अर्थ सामान्य नहीं था। यह मनुष्य के माध्यम से काम करने वाले परमेश्‍वर की उपस्थिति, सामर्थ्य, आशीर्वाद और ऊर्जा का प्रतीक था।


यह शायद तेल का एक छोटा पात्र था, जिससे शमूएल ने शाऊल का अभिषेक किया था। क्या यह एक संकेत था कि शाऊल का अभिषेक कमजोर था? इसके विपरीत, वर्षों बाद दाऊद को तेल के एक सींग से अभिषेक किया गया, जैसा कि सुलैमान और येहू को तेल के एक बड़े पात्र से किया गया था। हालाँकि, जिस माप में तेल से एक व्यक्ति का अभिषेक किया जाता है, वह आत्मिक सामर्थ्य और ज्ञान की मात्रा के अधिक महत्वपूर्ण विषय की तुलना में कुछ भी नहीं है, जिसे परमेश्‍वर उन लोगों को देता है, जिन्हें वह बुलाता है। आइए हम इसका पूरा आंकलन करने का प्रयास करें। उसे चूमने से, शमूएल ने उसे परमेश्‍वर की पसन्द की अपनी स्वीकृति का आश्‍वासन दिया, न केवल शमूएल की सहमति, बल्कि उसमें उसकी संतुष्टि, भले ही इसने उसकी अपनी शक्ति को कम कर दिया और उसकी महिमा और उसके परिवार की महिमा को ग्रहण कर लिया। शमूएल कहता है, "परमेश्‍वर ने तुझे प्रधान बनने के लिए अभिषिक्त किया है” और मैं संतुष्ट और बहुत ज्यादा प्रसन्न हूँ। मेरा चुंबन इस लेन-देन में संतुष्टि और आनन्द का संकेत देता है। यह श्रद्धांजलि और निष्ठा का एक चुंबन भी हो सकता है, जिसके द्वारा वह न केवल यह स्वीकार करता है कि वह एक राजा है, बल्कि यह कि वह उसका राजा है। यह हमें भजन संहिता 2:12 की स्मरण दिला सकता है, जिसमें अन्यजातियों को भी राजा के रूप में यीशु, मसीहा को स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित यह कहते हुए किया जाता है, "पुत्र को चूमो, ऐसा न हो कि वह क्रोध करे, और तुम मार्ग ही में नष्‍ट हो जाओ, क्योंकि क्षण भर में उसका क्रोध भड़कने को है। धन्य हैं वे जिनका भरोसा उस पर है।" परमेश्‍वर ने उसका अभिषेक किया है, और इसलिए हमें उसे स्वीकार करना चाहिए और उसे श्रद्धांजलि देनी चाहिए। 


हम बाइबल में हर स्थान पर यीशु को दिखाई देते हुए देखते हैं। उसके नाम की स्तुति करें। जेवनार के बारे में शमूएल के संक्षिप्त निजी आचरण में, वह शाऊल को उस शासन की प्रकृति की स्मरण दिलाता है, जिसके लिए उसे बुलाया जाता है। उसे एक प्रधान, वास्तव में एक सेनापति के रूप में अभिषिक्त किया गया था, जो सम्मान और शक्ति का संकेत देता है, और युद्ध में एक सेनापति भी, जो देखभाल, काम और खतरे का सुझाव देता है। और इस पद, जिम्मेदारी और अधिकार की उत्पत्ति क्या थी? प्रभु यहोवा ने तुझे अभिषेक किया है। प्रभु यहोवा की शपथ! शाऊल को शासन करना था, और इसलिए परमेश्‍वर के लिए शासन करना चाहिए, उस पर निर्भर होकर, और सदैव उसकी महिमा लाने की इच्छा के साथ। क्षेत्र क्या था? यह परमेश्‍वर की विरासत के ऊपर है, क्योंकि शाऊल इसके सभी विषयों की देखभाल, रक्षा करने और आदेश देने के लिए सबसे अच्छा है, एक प्रबंधक के रूप में जिसे एक बड़ा व्यक्ति अपनी संपत्ति पर नियुक्त करता है, जो उसकी सेवा के लिए प्रबंधकीय कार्यों को करता है और उसे इसका लेखा देता है। इस्राएल परमेश्‍वर का राज्य था और यदि शाऊल इसे भूल जाता, तो वह पूरी तरह से विफल हो जाता। कलीसिया भी परमेश्‍वर की है और यदि हम यह भूल जाते हैं कि हम भी पूरी तरह से विफल हो जाएँगे। ओह, परमेश्‍वर हमें इसे स्मरण रखने में सहायता करें। कलीसिया तेरी है और हम इसमें केवल तेरे सेवक हैं।


शाऊल की और अधिक संतुष्टि के लिए शमूएल उसे कुछ संकेत देता है, जो उसी दिन जल्द ही प्रगट होने वाले थे। वे न केवल सामान्य रूप से शमूएल की बात की पुष्टि करेंगे और उसे एक सच्चा भविष्यद्वक्ता साबित करेंगे, वे विशेष रूप से शाऊल को परमेश्‍वर और शमूएल की बात की भी पुष्टि करेंगे, कि वह राजा होगा। आखिरकार, यह सारी घटना शाऊल के लिए बहुत नई थी। वह जल्द ही कुछ लोगों से मिलेगा, जो उसे घर से उस चिंता की समाचार देंगे, जो उसके पिता के घर पर उनके लौटने में देरी के कारण हो रही थी। राहेल की कब्र के पास शाऊल लोगों के एक विशिष्ट समूह से मिलता है। पहले स्थान पर शमूएल ने उसे एक कब्र के लिए निर्देशित किया, जो शाऊल के पूर्वजों में से एक की कब्र थी, क्योंकि राहेल बिन्यामीन के साथ पीड़ा में मर गई थी। क्या ऐसा हो सकता है कि उसे अपनी मृत्यु के बारे में सबक मिलना चाहिए? अब जब उनकी आँखों के सामने एक राजा था, तो उसे अपनी कब्र के बारे में भी सोचना चाहिए, जिसमें उसका सारा सम्मान धूल में डाल दिया जाएगा। राहेल की कब्र पर दो व्यक्ति उससे मिलते, शायद उसकी देखभाल करने के लिए भेजे गए, और उसे बताते कि गदहे मिल चुके थे, और उसका पिता उसके बारे में चिंतित था, वह कहता था, "मैं अपने बेटे का क्या करूँ?"


जब वह लोगों और परिस्थितियों से मिलता, जैसा कि शमूएल ने बताया था, तो शाऊल को यह विश्‍वास करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा था कि परमेश्‍वर, जो उसे छोटी-छोटी बातों के बारे में इस तरह की विस्तृत जानकारी दे सकता है, उस पर भरोसा किया जा सकता है। शाऊल को बड़े विषयों में भी उस पर भरोसा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा था। यह सबसे अच्छा स्पष्टीकरण है, जो मुझे शमूएल को अपेक्षाकृत छोटे विषयों के बारे में ये सभी विवरण देने के लिए मिल सकता है। और फिर भी, शायद इन छोटी-छोटी बातों से सीखा जाने वाला सबक इतना छोटा विषय नहीं है। क्या हम छोटी-छोटी बातों से बड़ा सबक सीख सकते हैं?

इसके बाद, शाऊल बेतेल जाने वाले अन्य लोगों से मिलता, जहाँ स्पष्ट रूप से उपासना के लिए एक उच्च स्थान था। ये लोग वहाँ अपने बलिदान ला रहे होंगे। यह शाऊल के लिए होना चाहिए था और निश्‍चित रूप से आज किसी भी मसीही अगुवा के लिए एक अच्छी बात होगी कि वह जहाँ भी जाता है, वह परमेश्‍वर की आराधना करने जाने वाले लोगों से मिल सकता था। ऐसा माना जाता है कि वे बकरियाँ, रोटियाँ और बोतल, शायद दाखरस की एक मशक, जो उन तीनों लोगों के पास थी, बलिदान के लिए थी। वे मांस-भेंट और पेय-भेंट के साथ तैयार थे, जो बलिदान का एक हिस्सा थे। तो ऐसा क्यों है कि वे उसे अपनी दो रोटियाँ देंगे, और वह उन्हें ले जाएगा? ऐसा लगता है कि इस तरह के उपहार से उसे यह समझने में सहायता मिलेगी कि एक भिखारी की भूख या कठिनाई से राहत प्राप्त करना कैसा होता है। क्या ऐसा हो सकता है कि शाऊल को अब से उस समय को स्मरण रखना चाहिए, जब उसे भेंट प्राप्त हुई थी और इसलिए उसे निर्धनों के प्रति विनम्र और परोपकारी होना चाहिए?


दूसरी ओर, यदि परमेश्‍वर शाऊल को राज्य के लिए तैयार कर रहा था, तो क्या इस अध्याय को एक राजकुमार के लिए एक उपयुक्त भेंट के रूप में माना जा सकता है और शाऊल को इसे प्राप्त करना चाहिए, पहली भेंट, जो नए राजा के लिए लाई गई थी, उन लोगों द्वारा जो नहीं जानते थे कि उन्होंने क्या किया है, या उन्होंने ऐसा क्यों किया? क्या परमेश्‍वर ने यह उनके मनों में रखा था, ताकि भेंट को और अधिक स्पष्ट रूप से उसके लिए एक संकेत बनाया जा सके। मैं ये अनुमान इस तथ्य के अतिरिक्त नहीं लगाऊँगा कि परमेश्‍वर ने शमूएल को बताया था, जिसने शाऊल को इसके बारे में बताया था, जिसका अर्थ है कि इसमें किसी के लिए एक संदेश था। ये दो रोटियाँ, जो इस नव-अभिषिक्त राजा को दी जाने वाली पहली भेंट थीं, शायद शाऊल को एक सलाह के रूप में काम करें कि वह अपने मुकुट की संपत्ति को विलासिता में खर्च न करे, बल्कि फिर भी सादे भोजन से संतुष्ट रहे। रोटी जीवन का आधार होती है।


हालाँकि, इन सब में सबसे उल्लेखनीय संकेत यह होगा कि शाऊल उन भविष्यद्वक्ताओं की संगति में शामिल होगा, जिनसे वह मुलाकात करेगा। तब वह भविष्यद्वाणी की भावना के प्रभाव में आएगा, जो उस समय उस पर आएगी। परमेश्‍वर अपने आत्मा के द्वारा हम में जो कार्य करता है, वह हमारे विश्‍वास की पुष्टि के लिए उसकी सामर्थ्य द्वारा हमारे लिए किए गए किसी भी बाहरी कार्य की तुलना में बहुत अधिक कार्य करता है। पवित्र आत्मा का आंतरिक कार्य हमें दाखरस, रोटी और मांस की आपूर्ति करने वाले लोगों से मिलने से अधिक प्रभावित करेगा। शमूएल उसे यह भी बताता है कि यह कहाँ होगाः परमेश्‍वर की पहाड़ी पर, जहाँ पलिश्तियों की एक चौकी थी, जिसे गिबा के पास माना जाता है। 1 शमूएल 13:3 के अनुसार गिबा के पास पलिश्तियों की सेना की एक टुकड़ी थी, शाऊल के अपने ही नगर में। "तब योनातान ने पलिश्तियों की उस चौकी को जो गिबा में थी मार लिया; और इसका समाचार पलिश्तियों के कानों में पड़ा। तब शाऊल ने सारे देश में नरसिंगा फुँकवाकर यह कहला भेजा, "इब्री लोग सुनें!""


यदि इस्राएलियों ने उन्हें वश में कर लिया होता, तो इस्राएल में पलिश्ती सेना क्यों थी? शायद यह उनके साथ शमूएल के समझौते का हिस्सा था कि वे वहाँ एक सैन्य चौकी रख सकते थे, या, इसके बजाय, शमूएल के समय के आरम्भ में उन्हें वश में करने के बाद उन्होंने बाद में अपनी शक्ति फिर से प्राप्त कर ली, यहाँ तक कि इस सैन्य चौकी को उस स्थान पर रखने के लिए उन्हें मजबूर कर दिया। और ठीक वहीं, उसी स्थान पर, परमेश्‍वर ने उस व्यक्ति को खड़ा किया, जो उन्हें हरा देगा। वहाँ एक स्थान था, जिसे परमेश्‍वर की पहाड़ी कहा जाता था, क्योंकि उस पर भविष्यद्वक्ताओं की पाठशाला में से एक को बनाया गया था। यहाँ तक कि पलिश्तियों को भी इस्राएल के परमेश्‍वर के प्रति इतना सम्मान था कि उनके सैनिकों की एक छावनी ने परमेश्‍वर के भविष्यद्वक्ताओं की एक पाठशाला को उनके पास शांति से रहने की अनुमति दी। उन्होंने न केवल उन्हें वहाँ से हटाया नहीं, न ही उनकी भक्ति की सार्वजनिक प्रथाओं को रोका और न ही उन्हें बाधित किया।


और अब एक और विवरण, शाऊल उनके सामने संगीत के साथ भविष्यद्वक्ताओं के एक समूह से मिलता था, भविष्यद्वाणी करता था, और वह स्वयं को उनके साथ शामिल करता था। ये भविष्यद्वक्ता आवश्यक नहीं कि आने वाली चीजों की भविष्यद्वाणी करने के लिए ईश्‍वरीय रूप से प्रेरित थे, और न ही परमेश्‍वर ने स्वयं को उनके सामने स्वप्नों और दर्शनों से प्रकट किया, बल्कि वे व्यवस्था के अध्ययन में व्यस्त थे, अपने साथी इस्राएलियों को भक्ति के कार्यों में, विशेष रूप से परमेश्‍वर की स्तुति करने में, निर्देश देते थे। निश्‍चय ही यह परमेश्‍वर का आत्मा था, जिसने उन्हें यह अद्भुत सहायता दी। इस्राएल के लिए यह अच्छा था कि उनके पास न केवल भविष्यद्वक्ता थे, बल्कि भविष्यद्वक्ताओं के समूह थे, जो उन्हें अच्छी सलाहें देते थे, उनके बीच अच्छे उदाहरण के रूप में रहते थे, और उनके बीच आत्मिक जीवन बनाए रखने में बहुत ज्यादा सहायता करते थे। अब प्रभु यहोवा का वचन उतना दुर्लभ नहीं था, जितना कि जब शमूएल पहली बार खड़ा गया था। और ऐसा प्रतीत होता है कि शमूएल वही है, जिसने इन पाठशालाओं की स्थापना की थी। यह संभव है कि हम बाद में पूरे इस्राएल में जिन आराधनालयों को देखते हैं, उनका उदय शमूएल द्वारा आरम्भ किए गए और पोषित किए गए भविष्यद्वक्ताओं की पाठशालाओं से हुआ। वह कैसा अद्भुत व्यक्ति था! यह दु:ख की बात थी कि क्या इस्राएल को ऐसे व्यक्ति के शासन से थका होना चाहिए, जिसने योद्धा के रूप में पलिश्तियों को निष्कासित नहीं किया था, फिर भी इस्राएल के लिए और भी बड़ी दया के रूप में, परमेश्‍वर के जन के रूप में, भविष्यद्वक्ताओं की पाठशालाओं की स्थापना की थी! 

इन पाठशालाओं में संगीत का उपयोग परमेश्‍वर की इच्छा के अनुसार किया जाता था, मानवीय मन, भावना और आत्मा को भली आत्मा की छाप प्राप्त करने के लिए एक उचित साधन के रूप में, जैसा कि एलीशा ने किया था। जल्द ही दुष्ट आत्मा या कम से कम दुष्ट आत्माओं से शाऊल द्वारा महसूस किए गए अवसाद को दूर करने के लिए संगीत के साथ प्रभु यहोवा का उपयोग किया जाएगा। ये भविष्यद्वक्ता ऊँचे स्थान पर थे, शायद बलिदान दे रहे थे, और अब वे गाते हुए वापस आ रहे थे। हमें भी पवित्र अनुभवों और स्थानों से आना चाहिए, जिनके मन पवित्र आनन्द और प्रशंसा में इतने विशाल हों कि हम उस अनुभव को छोड़ने के बाद भी घर लौटने के मार्ग पर भी गाते रहें। भजन संहिता 138:5 कहता है, "और वे यहोवा की गति के विषय में गाएँगे, क्योंकि यहोवा की महिमा बड़ी है।" शाऊल स्वयं को उनके साथ शामिल होने के लिए दृढ़ता से प्रेरित पाएगा, और एक निजी क्षमता में रहने के दौरान वह जो था, उससे दूसरे व्यक्ति में बदल जाएगा। यह अभी भी एक अद्भुत आश्‍चर्यकर्म है कि परमेश्‍वर का आत्मा मनुष्यों को बदल देता है, अद्भुत रूप से उन्हें बदल देता है। शाऊल, संतों की सहभागिता में परमेश्‍वर की स्तुति करके, एक और तरह का व्यक्ति बन गया। शमूएल की भविष्यद्वाणी सच हुई। बाद में शाऊल ने स्वयं को स्वार्थी और दुष्ट बनने के लिए बदल दिया, जो कहानी के इस हिस्से में परमेश्‍वर ने उसके लिए किया था। हालाँकि, बाद में वह परिवर्तन शाऊल की गलती थी; परमेश्‍वर की नहीं।


शमूएल शाऊल को निर्देश देता है कि वह अपनी सहज प्रवृत्ति का अनुसरण करे कि क्या किया जाना चाहिए। वचन 7 में कहा गया है, "तब जो काम करने का अवसर तुझे मिले उसमें लग जाना; क्योंकि परमेश्‍वर तेरे संग रहेगा" और मुझे लगता है कि मुझे इस सरल निर्देश में मसीही अगुवों के लिए एक व्यावहारिक सबक मिलता है। आइए हम दिन-प्रतिदिन के निर्णयों में आगे बढ़ें और उसी विश्‍वास के साथ काम करें, जो शाऊल को शमूएल से इस शब्द के साथ प्राप्त हुआ होगा। 


इसलिए यह सब सुनने के बाद, शाऊल तब शमूएल को छोड़ देता है, हमें आश्‍चर्य होता है कि उसके साथ क्या किया गया है और हम यह प्रश्न करने के लिए तैयार हो सकते हैं कि वह जाग रहा है या नहीं। शमूएल ने उसे जो संकेत दिए थे, वे समय पर पूरे हुए थे, परन्तु आइए हम आशा करें कि जिसने उसे सबसे अधिक संतुष्टि दी वह यह थी कि परमेश्‍वर ने उसे एक और मन दिया था। उनके हृदय में एक नई आग जल गई, जैसा कि उसने पहले कभी अनुभव नहीं किया था। गधों की खोज करना उसके दिमाग से बाहर है, और वह सार्वजनिक सुरक्षा प्रदान करने जैसी भव्यता के बारे में सोचता है। वह स्वयं को साहस और योद्धा की ऐसी नई ऊँचाइयों पर पहुँचता है, जिसके बारे में उसने पहले कभी सोचा भी नहीं था और न ही सोचेगा। क्या हम विश्‍वास कर सकते हैं कि शाऊल अब मकई और मवेशियों के बारे में चिंतित नहीं था, परन्तु अब उसका मन एक राजनेता, एक सेनापति, एक राजा जैसा था? जब आप अपने जीवन पर परमेश्‍वर के बुलाहट से अवगत हुए, तो क्या आपने इस तरह के परिवर्तन का अनुभव किया? जिसे परमेश्‍वर किसी भी सेवा के लिए बुलाता है, वह उसे उसके लिए उपयुक्त बना देगा। नए पदों के लिए नए मनों की आवश्यकता होती है और परमेश्‍वर दोनों का दाता है।


जब शाऊल अपने घर, अर्थात् गिबा, जो कि एक पहाड़ी को दर्शाता है, के पास आया, तो वह भविष्यद्वक्ताओं से मिला, जैसा कि शमूएल ने उसे बताया था, और परमेश्‍वर का आत्मा उस पर आया, दृढ़ता से और अचानक से, वचन 10 कहता है, "जब वे उधर उस पहाड़ के पास आए, तब नबियों का एक दल उसको मिला; और परमेश्‍वर का आत्मा उस पर बल से उतरा, और वह उनके बीच में नबूवत करने लगा।" यह अद्भुत था, परन्तु इतना जीवन-परिवर्तनकारी नहीं था कि शाऊल का अपना निर्णय बाद में यहाँ किए गए अच्छे काम को रद्द नहीं कर सका। वर्तमान में, उस पर इसका एक अजीब और अच्छा प्रभाव पड़ा और अन्य लोगों ने इस परिवर्तन को देखा, क्योंकि वचन 11 में कहा गया है, "जब उन सभों ने जो उसे पहले से जानते थे यह देखा कि वह नबियों के बीच में नबूवत कर रहा है, तब आपस में कहने लगे, "कीश के पुत्र को यह क्या हुआ? क्या शाऊल भी नबियों में का है?"" अब वह अपने उन परिचित लोगों में से था, जिन्होंने उसे भविष्यद्वक्ताओं के बीच देखकर एक दूसरे को आकर एक विचित्र दृश्य देखने के लिए बुलाया। क्या यह उन्हें उसे एक राजा के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार करेगा, हालाँकि वह स्वयं में से एक था, जब उन्होंने देखा था कि कैसे परमेश्‍वर ने उसे एक नबी के पद पर पदोन्नत किया था? 


हालाँकि भविष्यद्वक्ताओं की यह पाठशाला उसके पिता के घर के पास थी, फिर भी शाऊल ने कभी उनके साथ संबंध नहीं रखा था, और न ही उन्हें कोई सम्मान दिखाया था और अब उसे उनके बीच भविष्यद्वाणी करते हुए देखना, उनके लिए एक आश्‍चर्य की बात थी। दिलचस्प बात यह है कि बाद में एक और शाऊल ने दूसरी पीढ़ी में भी यही प्रश्न उठाया। प्रेरितों के काम 9:21 कहता है, "सब सुननेवाले चकित होकर कहने लगे, “क्या यह वही व्यक्‍ति नहीं है जो यरूशलेम में उन्हें जो इस नाम को लेते थे, नष्‍ट करता था; और यहाँ भी इसी लिये आया था कि उन्हें बाँधकर प्रधान याजकों के पास ले जाए?" जब परमेश्‍वर दूसरा मन देगा, तो वह जल्द ही स्वयं को दिखाएगा। उनमें से एक बुद्धिमान व्यक्ति ने सिर पर कील ठोक दी। शाऊल के शमूएल के साथ रहने और अब भविष्यद्वक्ताओं के बीच होने के बीच संबंध बनाकर। वचन 12 कहता है, "वहाँ के एक मनुष्य ने उत्तर दिया, "भला, उनका बाप कौन है?" इस पर यह कहावत चलने लगी, "क्या शाऊल भी नबियों में का है?""  वह परमेश्‍वर के अधीन था और शाऊल हाल ही में उसके साथ था, जिसका, शाऊल के सेवक द्वारा, शाऊल के पड़ोसियों को पता चला होगा। 

उसके लिए भविष्यद्वाणी करना कोई आश्‍चर्य की बात नहीं थी, जिसने कल रात ही शमूएल की बात सुनने में कई घंटे शमूएल की छत के नीचे बिताए थे। इसलिए यह इस्राएल में उपयोग की जाने वाली एक कहावत बन गई, जब वे एक बुरे व्यक्ति के या तो अच्छा बनने, या कम से कम अच्छी संगति में पाए जाने पर अपना आश्‍चर्य व्यक्त करते थे। क्या शाऊल भविष्यद्वक्ताओं में से है? शाऊल का भविष्यद्वक्ताओं में होना इतना आश्‍चर्य की बात थी कि यह प्रश्न एक कहावत बन गया। सबसे बुरे लोगों को तुच्छ न समझा जाए या, दूसरी ओर, अचानक भक्ति का एक शीघ्रता से दिखाया गया बाहरी प्रदर्शन, वर्तमान के लिए एक परिवर्तन, को बहुत अधिक गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए, क्योंकि भविष्यद्वक्ताओं में शाऊल अभी भी शाऊल ही था।


स्पष्ट रूप से शाऊल ने विवेकपूर्ण और विनम्रता से इस विषय को अपने तक ही सीमित रखा। वचन 13 हमें बताता है कि वह ऊँचे स्थान पर गया था। यह शायद परमेश्‍वर को उसकी दया के लिए धन्यवाद देने और उस दया के जारी रहने के लिए प्रार्थना करने के लिए था। शाऊल ने परिश्रम से अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों से जो कुछ हुआ था, उसे छिपा रखा था। उसके चाचा, जो उससे या तो ऊँचे स्थान पर मिला था या जैसे ही वह घर आया, उससे पूछा कि वह कहाँ गया था, जिस पर शाऊल ने बस उत्तर दिया कि वह शमूएल के साथ था और शमूएल ने उसे बताया था कि गदहे मिल गए हैं। 


शाऊल ने राज्य के विषय या शमूएल द्वारा उसके अभिषेक का उल्लेख नहीं किया। यह उसकी विनम्रता को दर्शाता है। कई लोग इस आश्‍चर्यजनक ऊँचाई से इतने उत्साहित हुए होंगे कि इसे घर की चोटी पर खड़े होकर ढोल पीट सकते हैं। परन्तु शाऊल, हालाँकि वह अपने मन में स्वयं को प्रसन्न कर सकता था, अपने पड़ोसियों के बीच स्वयं को घमण्ड में नहीं लाया। यदि वह इसकी घोषणा करने के लिए उत्सुक होता, तो वह ईर्ष्या रखने का जोखिम उठाता, और वह नहीं जानता कि उसके लिए क्या कठिनाई पैदा हो सकती थी। शमूएल ने इसे एक गुप्त बात के रूप में उसे निजी तौर पर बताया था और शाऊल जानता था कि इसे इस तरह कैसे रखा जाए। ऐसा प्रतीत होता है कि उसके पास एक और मन था, जो शासन के लिए उपयुक्त था। वह चुप रहने के लिए तैयार था और परमेश्‍वर को वह करने दे रहा था, जिसे परमेश्‍वर परमेश्‍वर के समय में करना चाहता था। बाद में शाऊल ने अहंकार से भरी कई गलतियाँ कीं, परन्तु यहाँ और अब हम उसके अच्छे उदाहरण से सीख सकते हैं। देखें कि हृदय बदलने से क्या लाभ हो सकता है।